फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Krishak Samaj Inter College Gola was the champion in the senior category

Lakhimpur Kheri News: सीनियर वर्ग में कृषक समाज इंटर कॉलेज गोला रहा चैंपियन

Sun, 05 Oct 2025 11:22 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sun, 05 Oct 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
Krishak Samaj Inter College Gola was the champion in the senior category
गोला के कृषक समाज इंटर कॉलेज में खिलाड़ी को पुरस्कृत करते अतिथि। स्रोत :आयोजक
गोला गोकर्णनाथ। दो दिवसीय तहसील स्तरीय एथलेटिक्स माध्यमिक विद्यालयीय प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने प्रतिभा दिखाई। कृषक समाज इंटर कॉलेज के मैदान में हुई प्रतियोगिताओं में 1500 मीटर, 800 मीटर दौड़, गोला फेंक एवं चक्का फेंक में विद्यार्थियों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन

सीनियर बालक और बालिका में कृषक समाज इंटर कॉलेज गोला चैंपियन रहा। जूनियर बालक वर्ग में कृषक समाज गोला, बालिका में पीआईसी गोला, सब जूनियर बालक में स्कोरवेल इंटरनेशनल स्कूल खम्हौल और सब जूनियर बालिका में गुरुनानक इंटर कॉलेज पहाड़पुर चैंपियन बना। मुख्य अतिथि सीतापुर डायट प्राचार्य डॉ. महेंद्र प्रताप सिंह ने सभी विजेता विद्यार्थियों को मेडल पहनाकर पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

क्रीड़ा प्रभारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि तहसील के 16 विद्यालयों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। सभी प्रतियोगिताओं में प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी जिला स्तर पर आठ से 10 अक्बतूर तक होने वाली एथलेटिक्स प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। इस मौके पर प्रबंधक एवं पूर्व सांसद रविप्रकाश वर्मा, प्रधानाचार्य अनंत प्रकाश सरोज, अनीता चौधरी, कुलवंत सिंह चीमा, वीरेश वाजपेई और डॉ. सौरभ दीक्षित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed