{"_id":"6251d672dae995778c19bc18","slug":"kovid-vaccination-campaign-will-run-in-schools-from-april-13-lakhimpur-news-bly4809418136","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोविड टीकाकरण: स्कूलों में चलेगा 13 अप्रैल से अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोविड टीकाकरण: स्कूलों में चलेगा 13 अप्रैल से अभियान
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। कोरोना संक्रमण से 12 से 14 साल तक के बच्चों को सुरक्षित करने के लिए शनिवार को सीएमओ कार्यालय में एक बैठक हुई। इसमें स्कूलों में शिविर लगाकर बच्चों का टीकाकरण कराने के लिए संचालकों केे निर्देश दिए गए।
सीएमओ डॉ. शैलेंद्र भटनागर ने बताया कि कोरोना की संभावित चौथी लहर को देखते हुए 12 से 14 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों का शत प्रतिशत टीकाकरण कराने के लिए 13 अप्रैल से अभियान शुरू होगा। इसमें विद्यालयों के प्रधानाचार्य एवं प्रबंधक की अहम भूमिका होगी। सीएमओ ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य है। इसलिए प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री इनके टीकारकण को लेकर बेहद गंभीर हैं।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि जिले भर में करीब 170340 बच्चों को वैक्सीन लगनी है। अब तक 15.9 प्रतिशत बच्चों को ही वैक्सीन की पहली खुराक लगी है। वहीं 15 से 18 आयु वर्ग के 282033 बच्चों का टीकाकरण होना है। अब तक 103 प्रतिशत किशोरों को पहली डोज लग चुकी है, जबकि सेकंड डोज का प्रतिशत मात्र 44.89 है।
विज्ञापन
इसमें बढ़ोतरी करने के लिए स्कूल संचालकों का सहयोग बेहद जरूरी है। बैठक में जिले भर के 57 स्कूलों के प्रधानाचार्य एवं प्रबंधक मौजूद रहे।