फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Kota commits the passengers if they do not take the depot

डिपो तक बस ले न जाने पर यात्रियों ने काटा हंगामा

Wed, 12 Apr 2017 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी। Updated Wed, 12 Apr 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
Kota commits the passengers if they do not take the depot
pradarshan - फोटो : amar ujala
चालक परिचालक रूट के डिपो तक नहीं ले जा रहे बसें
विज्ञापन

अधिकारियों की उदासीनता यात्रियों के लिए बन रही मुसीबत

मंगलवार को रोडवेज डिपो पर खड़ी बस के चालक परिचालकों ने बसें सीतापुर डिपो तक ले जाने से मना कर दिया। इससे सीतापुर डिपो तक जाने वाले यात्री नाराज हो गए। यात्री बसों को सीतापुर डिपो तक भेजवाने की मांग को लेकर हंगामा करने लगे और वहां मौजूद टीआई को घेर लिया। मामला बढ़ता देखकर टीआई ने लखनऊ जा रही बस के चालक परिचालक को बस डिपो तक ले जाने के निर्देश देते हुए सभी यात्रियों को उसमें बैठा दिया।
मंगलवार को लखनऊ जा रही कैसरबाग, गोला एवं लखीमपुर डिपो के चालक-परिचालक सीधे लखनऊ जाने की बात कहकर सीतापुर डिपो तक जाने वाले यात्रियों को बस से उतार दिया। कई बस के चालक परिचालक जब ऐसा करने लगे तो यात्रियों का गुस्सा सातवें आसमान पहुंच गया। यात्रियों ने इस मामले की शिकायत पूछताछ कार्यालय पर भी की, लेकिन सुनवाई होता ना देख यात्री भड़क उठे और हंगामा करने लगे और वहां मौजूद टीआई कमलेश कुमार वर्मा को घेर लिया। यात्री टीआई से बसों को सीतापुर डिपो तक भेजवाने की मांग करने लगे। मामला बढ़ता देखकर टीआई ने चालक परिचालक को बस डिपो तक ना ले जा पाने पर एक हजार रुपये की कटौती करने की चेतावनी देकर यात्रियों को लखनऊ जा रही बस में बैठलवा दिया। 
विज्ञापन

 
आदेश भी हो रहे बेअसर
बसों को डिपो तक ले जाने के लिए अधिकारियों के आदेश भी बेअसर हो रहे हैं। बस के चालक परिचालक मनमानी करके बसों को डिपो तक न ले जाकर यात्रियों को बीच रास्ते में ही उतार दे रहे हैं। हालांकि एआरएम ने परिचालकों को रास्ते के डिपो की मोहर ड्यूूटी स्लिप पर लगवाने के निर्देश दे रखे हैं, लेकिन फिर भी चालक परिचालक मनमानी पर आमादा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed