फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   kissan

चीनी मिल कर्मियों को किसानों ने खदेड़ा

Thu, 22 Sep 2022 12:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 22 Sep 2022 12:07 AM IST
सार

पिछली सीजन का बताया गन्ना भुगतान अब तक न मिलने से गुस्साए किसानों ने हंगामा करते हुए महेशपुर के गन्ना सेंटर पर कांटा लगाने गए गोला चीनी मिल के कर्मचारियों को खदेड़ दिया।गुस्साए किसानों ने उतारा गया सामान फिर ट्राली में लादकर मिल कर्मियों को वापस कर दिया।

विज्ञापन
kissan

विस्तार

ममरी। पिछली सीजन का बताया गन्ना भुगतान अब तक न मिलने से गुस्साए किसानों ने हंगामा करते हुए महेशपुर के गन्ना सेंटर पर कांटा लगाने गए गोला चीनी मिल के कर्मचारियों को खदेड़ दिया।
विज्ञापन

गोला चीनी मिल के उप गन्ना प्रबंधक राजेश मिश्रा आदि कर्मचारी ट्राली में सामान भरकर महेशपुर के गन्ना सेंटर पर कांटा लगाने पहुंचे। भनक लगते ही महेशपुर, रामदेवपुर, अयोध्यापुर, बगचन, भिम्मापुर, गणेशपुर, गौरीगंज, अशरफी गंज, कन्हैया गंज आदि गांव के कई किसान राष्ट्रीय किसान शक्ति संगठन के नेता पटेल श्रीकृष्ण वर्मा के साथ सेंटर पर पहुंच गए और हंगामा करते हुए पिछली सीजन का बकाया भुगतान ब्याज सहित दिलाने की मांग करने लगे। श्रीकृष्ण वर्मा और किसानों का कहना था कि जब तक पिछली सीजन का बकाया भुगतान ब्याज सहित नहीं कर दिया जाता और वर्तमान सीजन में भुगतान 14 दिन में करने का लिखित आश्वासन नहीं दिया जाता, तब तक सेंटर लगने नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन

गुस्साए किसानों ने उतारा गया सामान फिर ट्राली में लादकर मिल कर्मियों को वापस कर दिया। इस पर गन्ना प्रबंधक राजेश मिश्रा ने किसानों को पुलिस के बल पर सेंटर लगाने की धमकी दी। इस मौके पर संगठन के सत्येंद्र कुमार, अरुण कुमार, गया प्रसाद, वीरेंद्र कुमार, राहुल, कन्हैयालाल, धर्मेंद्र कुमार, राजेंद्र प्रसाद, लईक खां, नबी मोहम्मद, शकील खान, उबेद खान, कलीम उल्ला खान, तस्लीम खान आदि किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed