फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   kissan

डीएम ने किसानों की सुनीं समस्याएं, दिया आश्वासन

Thu, 31 Dec 2020 12:47 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 31 Dec 2020 12:47 AM IST
विज्ञापन
kissan
किसानों की समस्याएं सुनते डीएम। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
तिकुनियां। बॉर्डर इलाके में अधिकारियों के दौरों का क्रम जारी है बीते सप्ताह आईजी लक्ष्मी सिंह के दौरे के बाद डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक विजय ढुल ने कौड़ियाला गुरुद्वारा पहुंच कर वहां मत्था टेका और प्रसाद छकने के बाद किसानों से बातचीत की।
विज्ञापन

तिकुनिया उच्च प्राथमिक विद्यालय में आयोजित किसान संबोधन कार्यक्रम में डीएम ने किसानों से उनकी समस्याएं पूछीं। डीएम ने कहा कि समस्याओं के समाधान के लिए कोई लापरवाही नहीं बरती जाएगी। कस्बा वासियों की शिकायत पर डीएम ने बॉर्डर डेवलपमेंट योजना के तहत ग्राम सुथना बरसोला में बनने वाली इंटरलॉकिंग रोड के बाबत जल्दी ही काम शुरू कराए जाने की बात कही। बैठक में किसानों ने नेपाल बंद होने से व्यापारियों को हो रही परेशानियों की बात भी रखी। डीएम ने कहा शासन से आदेश आने पर ही आवागमन शुरू किया जाएगा। इस दौरान ग्राम प्रधान पति अजय गर्ग टीटू, पूर्व प्रधान अजय अग्रवाल, विनायक प्रसाद, प्रधान मोहम्मद मियां ,भाजपा कार्यकर्ता किशन महावर सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

--
किसानों की मान मनौव्वल में जुटा प्रशासन
गोला गोकर्णनाथ। बुधवार को एसडीएम अखिलेश यादव, और सीओ रविंद्र कुमार वर्मा ने चौकी इंचार्ज केके यादव के साथ बांकेगंज क्षेत्र में कई गुरुद्वारों, सिखों के झालों का भ्रमण कर व्यक्तिगत संपर्क कर किसानों की समस्याएं सुनीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों ने विश्वास दिलाया कि किसानों की प्रत्येक समस्या का स्थानीय स्तर पर ही निराकरण शीघ्र कराया जाएगा। जो समस्याएं जिले स्तर की हैं उनका समाधान उच्चाधिकारियों से कराया जाएगा। यदि उनका कोई ज्ञापन है तो अधिकारी उनके पास आकर लेंगे। वर्तमान समय में कोविड-19 का खतरा सर्दी और कोहरे के कारण बढ़ रहा है। ऐसे में घर से बाहर न जाएं। अधिकारियों ने बांकेगंज बाबा बुड्ढा साहब गुरुद्वारा, स्टेशनपुरवा सहित क्षेत्र के सिखों के झालों पर जाकर किसानों की समस्याएं सुनीं।

गुलरिया। भीरा एसओ अजय राय ने थाना क्षेत्र के पडरिया तुला में गुरुद्वारा ठाठ नानकसर में किसानों से कृषि कानून के बारे मे संवाद किया। किसानों ने थानाध्यक्ष को छुट्टा विचरण करते पशुओं से फसलों को नुकसान, पराली जलाने पर हो रही कार्रवाई की समस्या बताई। इस मौके पर गुरुद्वारा के प्रमुख संत बाबा गुरमीत सिंह, हरदीप सिंह, पलबिंदर सिंह, मनोरथ सिंह, दलबीर सिंह, दीदार सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed