फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   kisan

313 राजस्व गांवों को किसान सम्मान निधि का मिलेगा लाभ

Fri, 07 Aug 2020 01:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2020 01:23 AM IST
विज्ञापन
kisan
निघासन। भाजपा सांसद अजय मिश्र टेनी ने एसडीएम से कहा कि बाढ़ के लिए प्रशासन प्रभावी कदम उठाए। उन्होंने कहा कि लखीमपुर में स्थित कृषि विज्ञान केंद्र का शिलान्यास 11 अगस्त को किया जाएगा, साथ ही 313 गांवों के किसानों को किसान सम्मान निधि का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में खीरी सांसद अजय मिश्र टेनी ने कार्यकर्ताओं और तहसील क्षेत्र के अधिकारियों के साथ बैठक की। सांसद अजय मिश्र टेनी ने एसडीएम ओपी गुप्ता से कहा कि तराई का यह इलाका शारदा, घाघरा, मोहना आदि नदियों के चलते प्रतिदिन बाढ़ से प्रभावित रहता है। एसडीएम से बाढ़ के प्रति प्रभावी कदम उठाने और बाढ़ में फंसे लोगों की मदद करने के अलावा लंच पैकेट आदि की व्यवस्था करने को कहा। उन्होंने कहा कि लखीमपुर में कृषि विज्ञान केंद्र का शिलान्यास 11 अगस्त को एक बजे कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर दिल्ली से और यूपी के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही लखनऊ से करेंगे। इसके बनने से गन्ना किसानों को गन्नेे की उपज बढ़ाने, चीनी की मात्रा बढ़ाने और अच्छे बीज आदि को बोने आदि संबंधी जानकारी दी जाएगा। जिले में शीघ्र ही एग्रीकल्चर कॉलेज की भी स्थापना की जाएगी। कृषि मंत्री से मिलकर उन्होंने समस्या का हल निकलवाया। मैपिंग आदि सही करवाकर राजस्व गांव के लोगों को सम्मान निधि का लाभ मिल सकेगा। इस दौरान संजय सिंह, केपी राना, नागेंद्र सिंह सेंगर, हरीशंकर, केके तिवारी, अमन अवस्थी, रतीराम लोधी, वीरेंद्र मिश्रा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed