फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Killed road accident aged

सड़क हादसे में वृद्ध की मौत        

Mon, 30 Jan 2017 10:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो पलियाकलां।
अमर उजाला ब्यूरो पलियाकलां। Updated Mon, 30 Jan 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
Killed road accident aged
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
        
विज्ञापन

भीरा के पास हुआ हादसा, पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट 
गोला में कार की टक्कर से अधेड़ घायल 

 जिला सहकारी बैंक शाखा भीरा से पैसा निकालने गए एक वृद्ध को कार ने टक्कर मार दी। जिससे वृद्ध घायल हो गया। घायल को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से घर लाने पर उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के पोते की तहरीर पर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वहीं हैदराबाद थाना क्षेत्र के गांव रानीगंज निवासी एक अधेड़ इनोवा की चपेट में आकर घायल हो गया।
गांव मझौरा निवासी 68 वर्षीय वृद्ध राम भरोसे बैंक से पैसा निकालने जिला सहकारी बैंक भीरा गए थे। वापस आते समय कार की टक्कर से वह घायल हो गए थे। भीरा के प्राइवेट अस्पताल में इलाज कराने के बाद परिवार के लोग उन्हें घर ले आए, जहां उनकी मौत हो गई। उधर हादसे के बाद चालक कार मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने मृतक के पोते राजकुमार की तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

गोला गोकर्णनाथ। सोमवार की दोपहर हैदराबाद थाना क्षेत्र के गांव रानीगंज निवासी 50 वर्षीय रामकिशोर अपनी बाइक से गोला आ रहे थे। रास्ते में इनोवा ने पीछे से टक्कर मार दी। जिससे रामकिशोर गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची यूपी 100 पुलिस ने उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed