फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Kidnapping and raping a teenager who was going to take medicine in lakhimpur kheri

Lakhimpur Kheri News: दवा लेने जा रही किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म, आरोपी ने बनाया वीडियो

Thu, 23 Mar 2023 02:34 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Thu, 23 Mar 2023 02:34 PM IST
सार

किशोरी मंगलवार को बाजार में दवा लेने गई थी। इसी बीच उसे रास्ते में परिचित युवक मिला, जो उसे जबरन ऑटो रिक्शा पर बैठाकर ले गया। 

विज्ञापन
Kidnapping and raping a teenager who was going to take medicine in lakhimpur kheri
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

लखीमपुर खीरी के सदर कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़ित किशोरी के भाई ने पुलिस में नामजद तहरीर दी है, जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन


थाने में दी गई तहरीर के मुताबिक मंगलवार की दोपहर शहर के एक मोहल्ला निवासी किशोरी बाजार में दवा लेने गई थी। इसी बीच उसे रास्ते में अपूर्व शुक्ला नाम का परिचित लड़का मिला और उसे ऑटो रिक्शा पर बैठाकर घर चलने के लिए कहने लगा। लड़की ने विरोध किया तो आरोपी हाथ पकड़कर जबरदस्ती करने लगा। जबरन अपने ऑटो रिक्शा में बैठाकर घर ले गया। 

विज्ञापन

वीडियो वायरल करने की धमकी दी 

किशोरी ने बताया कि आरोपी ने निर्वस्त्र करके वीडियो बना लिया। जब किशोरी ने विरोध किया तो आरोपी ने दुष्कर्म किया और कहा कि पुलिस से शिकायत करने पर वह वीडियो वायरल कर देगा। पीड़ित किशोरी ने मामले में एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन


दुधवा में बारिश के दौरान सड़क पर आया टस्कर हाथी, रोमांचित कर देगा वीडियो

इंस्पेक्टर चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि मामले में आरोपी अपूर्व शुक्ला के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी कर उसे जेल भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed