{"_id":"67365265fa2775752a0f97e4","slug":"khiri-police-will-help-nepalis-with-operation-kavach-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-133187-2024-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: ऑपरेशन कवच से नेपालियाें की मदद करेगी खीरी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: ऑपरेशन कवच से नेपालियाें की मदद करेगी खीरी पुलिस
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। मित्र देश नेपाल के निवासियों के लिए खीरी पुलिस ने एक नई शुरुआत की है। ऑपरेशन कवच के माध्यम से उनकी मदद की जाएगी। मौजूदा समय में सीमा पर 15 कवच आउट पोस्ट बनाए गए हैं। बताया जा रहा है कि नेपाल से आने वाले लोगों को भारत की भौगोलिक स्थिति पता नहीं होती है, ऐसे में वह कई बार गलत इंसान के झांसे में आ जाते हैं। पुलिस ने एक व्हाट्सएप नंबर भी जारी करने की कवायद तेज कर दी है।
भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में हो रही तमाम गतिविधियों पर नजर रखने और नेपाल से आने वाले नेपालियों की मदद के लिए पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मौजूदा समय में सीमा पर 15 कवच आउट पोस्ट बनाए गए हैं। साथ ही सीमा की चार थानों की फोर्स भी मदद के लिए लगाई है। गुडमार्निंग टीम महिलाओं और छात्राओं को जागरूक करने का काम कर रही है। एसपी गणेश प्रसाद साहा ने बताया कि कुछ ही दिनों में नेपालियों के लिए एक परमानेंट सहायता नंबर जारी किया जाएगा।
मौजूदा समय में सीमा पर संबंधित थाने का सीयूजी व निजी नंबर सार्वजनिक किया जा रहा है, जो मदद के समय काम आ रहा है। कई बार नेपाली युवक भारत आकर ठगी का शिकार हो जाते हैं। इसके बाद वह वापस अपने देश लौट जाते हैं। नेपाली युवक मदद कहां और किस नंबर पर मांगें इस बात की जानकारी उन्हें नहीं हो पाती है। ऐसे में कहीं न कहीं पुलिस की छवि भी खराब होती है।
विज्ञापन
ऑपरेशन कवच के तहत खीरी पुलिस एसएसबी के साथ नेपाल सीमा पर काम कर रही है। उन्होंने बताया कि कवच कंट्रोल रूम के लिए व्हाट्सएप नंबर जारी होने के बाद किसी भी समय अनहोनी या घटना होने पर पुलिस से मदद मांगी जा सकेगी।
सीमा पर घटनाओं के शिकार हो रहे नेपाली
कई बार ऐसी घटनाएं सामने आईं जिसमें सीमा पार कर आने वाले नेपालियों को ठग अपना शिकार बना लेते हैं। ठगी का शिकार होने के बाद नेपाली अपने देश लौट जाते हैं, लेकिन अब इस तरह की घटना होने पर उनकी तत्काल मदद की जाएगी। शिकायत करते ही पुलिस कार्रवाई भी करेगी। बता दें कि कुछ दिनों पहले ही करेंसी के नाम पर नेपाली अधिकारी के साथ ठगी की घटना हुई थी। इसके बाद घटना का खुलासा हुआ तो नेपाली अधिकारी ने खीरी पुलिस की तारीफें की थीं।
ऑपरेशन कवच के माध्यम से नेपालियों की मदद करने की जाएगी। सीमा के थानों में तैनात स्टाफ लगातार जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है। किसी तरह की कोई अनहोनी की सूचना पर पीड़ित नेपाली की मदद भी जा रही है। आने वाले कुछ समय में नंबर भी जारी किया जाएगा। अभियान के अच्छे परिणाम मिल रहे हैं। - गणेश प्रसाद साहा, एसपी