फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Kheri: Vistadome coach reached Mailani after six days from Mhow

खीरीः महू से चलकर छह दिन बाद मैलानी पहुंचे विस्टाडोम कोच

Sun, 15 Aug 2021 01:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 15 Aug 2021 01:08 AM IST
विज्ञापन
Kheri: Vistadome coach reached Mailani after six days from Mhow
पर्यटन को बढ़वा देने के उद्देश्य से ये कोच मैलानी से नानपारा के बीच चलेंगे
विज्ञापन

मैलानी (लखीमपुर खीरी)। सोमवार को महू कोचिंग डिपो से फ्लैट वैगन में लोड होकर चले मीटरगेज के दो विस्टाडोम कोच छह दिन बाद शनिवार को मैलानी पहुंच गए। एनई रेलवे पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जल्द ही मैलानी से नानपारा के बीच चलाएगा।
एनई रेलवे ने पर्यटन को बढ़वा देने के उद्देश्य से मध्य प्रदेश के महू कोचिंग डिपो से इन्हें तैयार कराया है। मीटरगेज के दो विस्टाडोम कोच शनिवार को मैलानी पहुंच गए। ये कोच सोमवार को महू से रवाना किए गए थे। मैलानी विस्टाडोम कोच स्पेशल ट्रेन शनिवार को ढाई बजे मैैलानी पहुंची। विस्टाडोम कोच स्पेशल ट्रेन को लाइन नंबर पांच पर खड़ा किया गया है।
विज्ञापन

जानकारी मिलते ही लोग इन कोच को देखने के लिए रेलवे स्टेशन पर पहुंच गए। रामलीला मोहल्ला निवासी मोहम्मद फहीम ने कोच देखकर खुशी जताते हुए कहा कि विस्टाडोम कोच से दुधवा के जंगलों की सैर करके लोगों को बड़ा लुत्फ आएगा। बस इनके मैलानी से नानपारा के बीच चलने का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोच उतारने के लिए गोरखपुर से आएगी क्रेन
मैलानी। स्टेशन अधीक्षक रमेश कुमार ने बताया कि विस्टाडोम कोच लेकर आई स्पेशल ट्रेन को लाइन नंबर पांच पर खड़ा करा दिया गया है। फ्लैट वैगन से इन्हें सुरक्षित उतारकर मीटरगेज ट्रैक पर रखने के लिए गोरखपुर से ब्रॉडगेज की क्रेन आएगी, तब इन्हें ट्रैक पर रखा जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed