फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Kheri shines in IGRS ranking, first place in the state

Lakhimpur Kheri News: आईजीआरएस रैंकिंग में चमका खीरी, प्रदेश में पहला स्थान

Fri, 10 Oct 2025 01:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 10 Oct 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
Kheri shines in IGRS ranking, first place in the state
आईजीआरएस की रैंकिंग में पहला स्थान मिलनेपर डीएम को बुकें देते हुए ई-डि​स्टिक मैनेजर अनुज वर्मा।
लखीमपुर खीरी। आईजीआरएस निस्तारण की रैंकिंग में लखीमपुर खीरी जिला प्रदेश में चमक गया है। प्रदेश में पहला स्थान मिलने पर डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने कहा कि नेतृत्व क्षमता और टीम वर्क से यह उपलब्धी मिली है। आईजीआरएस में 95.71 प्रतिशत शिकायतों के निस्तारण पर खीरी को प्रदेश में पहला स्थान मिला है, जबकि प्रदेश में सबसे फिसड्डी प्रयागराज रहा है।
विज्ञापन

ई-डिस्टिक मैनेजर अनुज वर्मा ने बताया कि जनपद में विभिन्न विभागों की सितंबर में 8512 शिकायतों का फीडबैक लिया गया, जिसमें 6959 लोगों ने संतुष्ट फीडबैक दिया, जिससे लखीमपुर को प्रदेश में पहला स्थान मिला है। डीएम ने बताया कि प्राथमिकता में रोजाना जनसुनवाई की जाती है। समय व गुणवत्ता की निगरानी भी की जाती है। इसी का नतीजा है कि लखीमपुर को आईजीआरएस की सितंबर की रैंकिंग में प्रदेश में पहला मिला है।
विज्ञापन


स्टाफ बढ़ने से बेहतर हुआ काम
ई-डिस्टिक मैनेजर अनुज वर्मा ने बताया कि पहले उनके पास चार लोगों का स्टाफ शबाहद, संजय, मुनीर व प्रशांत का था, बाद में सारिका, शैलप्रिया, रागिनी व रजनी के रूप में चार और साथी मिल गए। स्टाफ बढ़ने पर बेहतर काम हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईजीआरएस रैंकिंग में तहसील मितौली प्रथम, प्रदेश में 16 वां स्थान



मितौली। आईजीआरस शिकायतों की गुणवत्ता परक निस्तारण में मितौली तहसील को जिले में पहला व प्रदेश में 16 वां स्थान मिला है।



ऑनलाइन शिकायतों के समय से गुणवत्ता परक निस्तारण को लेकर प्रदेश स्तर पर तहसीलों की रैंकिंग शासन की ओर से जारी की गई है। मुख्यमंत्री, जिलाधिकारी, आयुक्त, आर्थिक मदद, अवैध कब्जा, पीजी पोर्टल आनलाइन शिकायतों का समय से निस्तारण को लेकर मितौली तहसील को जिले में प्रथम स्थान मिला है।




एसडीएम मधुसूदन गुप्ता ने बताया कि मितौली में अगस्त में आईजीआईएस रैंकिंग 328 थी। अक्तूबर में जारी होनी वाली सितंबर की रैंकिंग में मितौली तहसील को पहला स्थान मिला है। वहीं प्रदेश स्तर पर 16वां स्थान प्राप्त हुआ है। एसडीएम ने बताया कि 328 रैंक से पहले स्थान पर आने में सभी राजस्व कर्मचारियों व तहसील टीम का विशेष सहयोग रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed