{"_id":"6115680d8ebc3e7abe362494","slug":"kheri-s-state-schools-got-15-new-teachers-lakhimpur-news-bly456173540","type":"story","status":"publish","title_hn":"खीरी के राजकीय विद्यालयों को मिले 15 नए शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खीरी के राजकीय विद्यालयों को मिले 15 नए शिक्षक
विज्ञापन
खीरी के 21 बाशिंदों को राजकीय विद्यालयों में मिली नियुक्ति, सीएम ने बांटे नियुक्ति पत्र
लखीमपुर खीरी। जनपद के राजकीय विद्यालयों को 15 नए शिक्षक मिले हैं, जबकि खीरी के कुल 21 लोगों को राजकीय विद्यालयों में शिक्षक पद पर नियुक्ति मिली है। इनमें दो प्रवक्ता व 19 सहायक अध्यापक बने हैं, जिसमें आठ पुरुष व 13 महिला शामिल हैं। बृहस्पतिवार को लखनऊ के लोकभवन में सीएम योगी आदित्यनाथ ने इन अध्यापकों को नियुक्ति पत्र बांटे। खीरी के राजकीय विद्यालयों को मिले 15 नए शिक्षकों में एक प्रवक्ता व 14 सहायक अध्यापक शामिल है।
डीआईओएस ओपी त्रिपाठी ने बताया कि जनपद के सभी नव चयनित प्रवक्ता एवं सहायक अध्यापकों को बस के जरिए वह स्वयं लखनऊ लेकर गए, जहां उनकी उपस्थिति में सीएम ने सभी नव चयनित जीआईसी प्रवक्ता व सहायक अध्यापकों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। इनमें सामाजिक विज्ञान से चयनित अजय कुमार, राहुल कुमार, सुशील कुमार, अजय कुमार सैनी, मनोज कुमार वर्मा, शहबाज खान, तसनीम कौशर, कल्पना अवस्थी, प्रीति कश्यप, सुमन भार्गव, हिंदी विषय से प्रियंका वर्मा, सरिता देवी, निधि वर्मा, विजेता देवी, सुनीता सिंह, शहनाज बानो, कला विषय से नीलम वर्मा, सरिता सिंह, अनुपमा वर्मा को सहायक अध्यापक के रूप में नियुक्ति मिली है। वहीं इतिहास विषय के लिए नीरज गुप्ता एवं रसायन विज्ञान के लिए सय्यद मोहम्मद एजाज को प्रवक्ता पद का नियुक्ति पत्र मिला है।
हेड कांस्टेबल की बेटी बनी सहायक अध्यापक
नीमगांव थाने के हेड कांस्टेबल देवी दयाल की बेटी शिल्पा देवी का चयन हिंदी विषय की सहायक अध्यापक पद पर हुआ है। उन्हें भी बृहस्पतिवार को लखनऊ में सीएम ने नियुक्ति पत्र दिया। मूल रूप से रायबरेली जनपद निवासी शिल्पा देवी की तैनाती रमियाबेहड़ ब्लॉक के राजकीय इंटर कॉलेज प्रतापपुर में हुई है।