फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Kheri: Irfan is doing Bhagwat Katha in Radhakrishna temple

खीरीः राधाकृष्ण मंदिर में भागवत कथा करा रहे हैं इरफान

Sun, 29 Aug 2021 11:29 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
Kheri: Irfan is doing Bhagwat Katha in Radhakrishna temple
पांच दिनी आयोजन के दूसरे दिन साध्वी मोहिनी मिश्रा ने सुनाई श्रीकृष्ण के जन्म की कथा
विज्ञापन

बांकेगंज। मोहल्ला अमीन नगर निवासी इरफान उर्फ सुआ का जन्म भले ही मुस्लिम परिवार में हुआ हो, लेकिन वह सभी धर्मों का सम्मान कर कस्बे के राधाकृष्ण मंदिर में श्रीमद्भगवत कथा करा रहे हैं।
शनिवार से राधाकृष्ण मंदिर में पांच दिवसीय भागवत कथा का आयोजन चल रहा है। इरफान कथा शुरू होने से पहले पंडित कुसुम कुमार शास्त्री के साथ व्यास गद्दी का पूजन और आरती करते हैं। यही नहीं वे भागवत कथा के दौरान मंदिर प्रांगण में मौजूद रहकर साध्वी मोहिनी मिश्रा के प्रवचनों को ध्यान से सुनते नजर आते हैं।
विज्ञापन

राधाकृष्ण मंदिर प्रांगण में आयोजित पांच दिवसीय भागवत कथा के दूसरे दिन रविवार को साध्वी मोहिनी ने श्रद्धालुओं को भगवान श्रीकृष्ण के जन्म की कथा सुनाई। कथा सुनकर भाव-विभोर हुए भक्तों ने प्रथम पूज्य भगवान श्रीगणेश, नटखट नंदलाल, हर-हर महादेव और मातारानी के जयकारे लगाए। कथा समापन के व्यास गद्दी की आरती हुई। उसके बाद प्रसाद वितरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed