फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Keep the necessary kit with you to prevent heart attack

Lakhimpur Kheri News: हृदय घात से बचने के लिए आवश्यक किट रखें अपने पास

Mon, 29 Sep 2025 11:19 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 29 Sep 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
Keep the necessary kit with you to prevent heart attack
गोला में विश्व हृदय दिवस पर लोगों को जागरूक करते डॉक्टर। संवाद
लखीमपुर खीरी। विश्व हृदय दिवस पर ‘डोंट मिस ए बीट’ गोष्ठी का आयोजन मेडिकल कॉलेज के अधीन जिला अस्पताल के सभागार में किया गया। अध्यक्षता सीएमएस आरके कोली ने की।
विज्ञापन

नोडल चिकित्सक डॉ. सैयद मोहम्मद राजा ने 30 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्तियों को नियमित जांच करवाने की सलाह दी। जिरियाट्रिक फिजीशियन डॉ. शिशिर पांडे ने हृदय घात से बचने के लिए आवश्यक किट को सदैव अपने पास रखने के लिए बताया। मनोचिकित्सक डॉ. अखिलेश शुक्ला ने मानसिक रोगों की वजह से हृदय की बीमारियों पर चर्चा की।
विज्ञापन

बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. आरपी वर्मा ने बच्चों में दिल की बीमारियों के बढ़ रहे कारणों को बताते हुए बच्चों को शारीरिक व्यायाम करने की बात कही। सीएमएस डॉ. आरके कोली ने एनसीडी के विभिन्न कार्यक्रमों, हाइपरटेंशन व सीने में दर्द के बारे में बताया। इसके बाद विश्व हृदय दिवस पर हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की। इसमें सभी चिकित्सकों व प्रतिभागियों ने हस्ताक्षर किया। इस दौरान विजय वर्मा, मोहम्मद सईद, नीरज, अनुज श्रीवास्तव, अभिषेक कश्यप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन





डॉक्टरों ने रैली निकालकर हृदय रोगों के प्रति किया जागरूक
संसारपुर। विश्व हृदय दिवस के अवसर पर ग्रेजुएट प्राइवेट मेडिकल प्रैक्टिशनर वेलफेयर सोसाइटी के सदस्य चिकित्सकों ने जागरूकता रैली निकाली, जो उमारानी अस्पताल से शुरू होकर आंबेडकर पार्क होते हुए गोला सदर चौराहे पर आकर चिकित्सीय उद्बोधन के साथ संपन्न हुई।
संस्था के अध्यक्ष डॉ. अभिषेक मेहरोत्रा ने बताया कि संतुलित भोजन और रोजाना हल्का व्यायाम करें। शराब और धूम्रपान से दूर रहें। टीवी देखते समय मोबाइल और भोजन करते समय टीवी नहीं देखना चाहिए। डॉ. मुकेश वर्मा ने बताया दिल की देखभाल हर उम्र में जरूरी है। इस मौके पर डॉ. रविंद्रनाथ वर्मा, डॉ. रामनरेश वर्मा, डॉ. शफीक अहमद सिद्दीकी, डॉ. संजय वर्मा, डॉ. अवनीश वर्मा, डॉ. नरेंद्र कुमार, डॉ. एसके गुप्ता और डॉ. अनुपम बाला आदि मौजूद रहे। संवाद



हृदय रोगों के लक्षण पहचानें, समय पर कराएं जांच
पलियाकलां। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अधीक्षक डाॅ. भरत सिंह की अध्यक्षता में आयोजित गोष्ठी का संचालन काउंसलर अंकित दीक्षित ने किया। गोष्ठी में अधीक्षक ने बताया कि 29 सितंबर को विश्व हृदय दिवस मनाया जाता है। इसको याद रखना चाहिए कि हमारा दिल हमारी जिंदगी का सबसे महत्वपूर्ण अंग है। आजकल की दौड़ भाग की जिंदगी गलत खानपान तनाव और बैठने की आदतें हृदय के लिए बहुत खतरनाक हो सकती हैं। हृदय रोगों के लक्षण पहचानना, समय पर जांच करना जरूरी होता है।

इसके बचाव के लिए संतुलित और पौष्टिक आहार लें, धूम्रपान और तंबाकू से दूरी बनाएं। चिकित्सक डाॅ. अजीत सिंह ने भी कई जानकारियां दीं। यहां हृदय दिवस पर बचाव और गलत आदतों से दूर रहने के लिए हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया। इसमें सीएचसी स्टाफ समेत अन्य लोगों ने हस्ताक्षर किए। संवाद

गोला में विश्व हृदय दिवस पर लोगों को जागरूक करते डॉक्टर। संवाद

गोला में विश्व हृदय दिवस पर लोगों को जागरूक करते डॉक्टर। संवाद

गोला में विश्व हृदय दिवस पर लोगों को जागरूक करते डॉक्टर। संवाद

गोला में विश्व हृदय दिवस पर लोगों को जागरूक करते डॉक्टर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed