फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   KD Singh Lucknow, Bijnor, Prayagraj and Barabanki team won

केडी सिंह लखनऊ, बिजनौर, प्रयागराज और बाराबंकी टीम विजयी

Tue, 21 Dec 2021 01:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 21 Dec 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
KD Singh Lucknow, Bijnor, Prayagraj and Barabanki team won
गोला गोकर्णनाथ। नगर के कृषक समाज इंटर कॉलेज के मैदान पर खेले जा रहे 59वें प्रादेशिक हॉकी टूर्नामेंट के चौथे दिन बाबू केडी सिंह लखनऊ, बिजनौर, प्रयागराज और बाराबंकी टीम विजयी रहीं।
विज्ञापन

सोमवार को प्रादेशिक हॉकी टूर्नामेंट के चौथे दिन चार मैच खेले गए। चारों मैचों में टीमों के बीच मुकाबला काफी रोमांचक रहा। पहला मैच ध्यानचंद हाकी क्लब गोला और बाबू केडी सिंह सोसाइटी लखनऊ के बीच खेला गया। इसमें लखनऊ की टीम 2-0 से जीती। दूसरा मैच बनारस इंडिपेंडेंट क्लब बनारस व आकांक्षा स्पोर्टिंग क्लब बिजनौर के बीच खेला गया। इसमें बिजनौर टीम 2-0 से विजयी रहे। तीसरा मैच नेशनल स्पोर्टिंग क्लब प्रयागराज और ध्यानचंद स्पोर्टिंग सैफई इटावा के बीच खेला गया। इसमें प्रयागराज टीम 1-0 से जीती। चौथा मैच बाराबंकी हॉकी एसोसिएशन बाराबंकी और स्टार इलेवन हॉकी क्लब बलरामपुर के बीच खेला गया। दोनों टीमों के बीच मुकाबला काफी रोमांचक रहा। पेनाल्टी शूटआउट में बाराबंकी ने 3-2 से बलरामपुर टीम को पराजित कर जीत अपने नाम की। मैचों की शुरुआत मुख्य अतिथि डॉ. जगदीश प्रसाद वर्मा, विनोद मिश्र, डॉ. रवि शंकर वर्मा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर कराई। टूर्नामेंट में मोहम्मद सलीम, फैजान, बृजेश कुमार शिव शंकर, दुर्गा प्रसाद अंपायर और टेक्निकल आफिसर राजेंद्र कुमार निषाद राजऋषि शुक्ल रहे। संचालन आशीष पांडे और देवेंद्र सिंह ने किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य डॉ. एलआर वर्मा, श्याम मूर्ति शुक्ल, सुरबिंदु कुमार वर्मा, डॉ. अनिल, लखपति भारती, रामनरेश, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed