फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Kavya Jr., Sr. flourishing winner

जूनियर में काव्या, सीनियर में उत्कर्ष विजेता

Thu, 15 Sep 2016 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी। Updated Thu, 15 Sep 2016 11:02 PM IST
विज्ञापन
Kavya Jr., Sr. flourishing winner
dance - फोटो : amar ujala
जेसीआई जनसंपर्क सप्ताह: क्रेजी फॉर डांस प्रतियोगिता में खूब थिरके कदम
विज्ञापन

जेसीआई के तत्वावधान में जेसीआई जनसंपर्क सप्ताह के अंतर्गत आयोजित एकल नृत्य प्रतियोगिता क्रेजी फॉर डांस में जूनियर में काव्या त्रिपाठी और सीनियर में उत्कर्ष गुप्ता विजयी रहे।
सौभाग्य पैलेस सभागार में हुई प्रतियोगिता में 19 सितंबर को हुए ऑडीशन राउंड से चयनित 33 प्रतिभागियों ने सहभागिता की। प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में विजेता का ताज काव्या त्रिपाठी के नाम रहा, जबकि शुभम श्रीवास्तव इस वर्ग के उपविजेता रहे। काजल कनौजिया, सोनाक्षी शर्मा और आर्यन भारतीय को सांत्वना पुरस्कार प्राप्त हुआ। सीनियर वर्ग में विजेता के रूप में उत्कर्ष गुप्ता और उपविजेता के रूप में पलिया की सौम्या साहनी के नाम सामने आए। इसी प्रकार अक्षय गुप्ता, श्वेता विश्वकर्मा और रितिक रस्तोगी को सांत्वना पुरस्कार मिला। कक्षा पांच से नीचे के प्रतिभागी यानी विशेष वर्ग जूनियर में गौरी मिश्रा विजयी रहीं, जबकि संस्कृति गुप्ता उपविजेता बनीं। अपूर्व दीक्षित, आदित्य और श्रेया को सांत्वना पुरस्कार मिला। इंटरमीडिएट से ऊपर यानी विशेष वर्ग सीनियर में दिल्ली से आए चार्टर्ड एकाउंटेंट की पढ़ाई कर रहे अमन पुरी ने कई वर्षों का सिलसिला जारी रखते हुए विजेता बनने का गौरव हासिल किया, इसी वर्ग में नौकरी पेशा सीमा सिंह को उपविजेता का खिताब मिला। लखनऊ से आईं संगीता गौतम, ईसा गुप्ता और ऋषभ चौरसिया ने भी सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किए। दर्शकों में अर्चना ने मम्मी कैंट डांस चुनौती को स्वीकार करते हुए अपनी प्रस्तुति दी और उपहार अर्जित किया। इसी प्रकार माधवी ने अपनी शानदार नृत्य प्रस्तुति के माध्यम से उपस्थित जनसमुदाय को मन्त्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन

प्रतियोगिताएं वरुण गुप्ता, नितिन श्रीवास्तव, पूर्वाध्यक्ष आर्येन्द्र पाल सिंह के निर्देशन और अमित मिश्रा की अध्यक्षता में हुईं। बतौर मुख्य अतिथि डिप्टी सीएमओ डॉ वीबी राम, विशिष्ट अतिथि व्यवसाई संजय अग्रवाल, डॉ अमित सिंह और डॉ अमृता सिंह रहीं। निर्णायक मंडल मेें आरती श्रीवास्तव, नूपुर महेन्द्रा, पूनम आगा और लेखनी सेठ शामिल थीं। इस दौरान अमित मिश्रा, कुलदीप गुप्ता, अर्जित अग्रवाल, विशाल सेठ, शालिनी गुप्ता, अमित अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed