फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Kanwariyas created ruckus on the road and broke the barricades in Gola Gokarnath

UP News: गोला गोकर्णनाथ में कांवड़ियों का हंगामा, शिव मंदिर मार्ग पर लगी बैरिकेडिंग गिराई; देखें वीडियो

Thu, 24 Jul 2025 11:50 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 24 Jul 2025 11:50 AM IST
सार

गोला गोकर्णनाथ में पौराणिक शिव मंदिर के मुख्य मार्ग के अशोक चौराहे पर लगी बैरिकेडिंग लगा होने पर कांवड़ियों के दल ने बुधवार को हंगामा किया। कांवड़ियों ने बैरिकेडिंग को रास्ते की बाधा बताया और उसे गिरा दिया। 

विज्ञापन
Kanwariyas created ruckus on the road and broke the barricades in Gola Gokarnath
कांवड़ियों ने गिराई बैरिकेडिंग - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

लखीमपुर खीरी के गोला गोकर्णनाथ में पौराणिक शिव मंदिर के मुख्य मार्ग के अशोक चौराहे पर लगी बैरिकेडिंग एवं बैरियर लगा होने पर कांवड़ियों ने बुधवार को हंगामा किया। कांवड़ियों ने बैरिकेडिंग को गिरा दिया। महिला पुलिसकर्मी व यातायात कर्मी कांवड़ियों को रोकने का प्रयास करते रहे, लेकिन वह हंगामा करते रहे। बैरिकेडिंग गिरने के दौरान पुलिसकर्मी चोटिल होने से बाल-बाल बचे। इसका वीडियो वायरल हो रहा है। सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी निरीक्षक अंबर सिंह ने समझाकर कांवड़ियों को शांत कराया। बाद में बैरियर एवं बैरिकेडिंग हटवा दिया गया। 

विज्ञापन

 
बुधवार सुबह कांवड़ियों का एक विशाल जत्था पौराणिक शिव मंदिर में जलाभिषेक करने जा रहा था। डीजे के साथ अशोक चौराहा स्थित मंदिर के मुख्य मार्ग की बैरिकेडिंग पर ये दल पहुंचा, वहां तैनात पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोक लिया। भीड़ वाले मंदिर मार्ग पर डीजे ले जाने से मना कर दिया। इस पर कांवड़िये भड़क गए। हंगामा करने लगे। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- पत्नी बनाकर किया जिस्म का सौदा: नशा देकर दोस्तों को सौंपा, होटलों में भी...; आपबीती बताकर रो पड़ी पीड़िता

विज्ञापन
विज्ञापन


बैरिकेडिंग गिराई
कांवड़ियों ने हंगामा करते हुए रास्ते में बाधा बनी बैरिकेडिंग को गिरा दिया। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक अंबर सिंह मौके पर पहुंचे और कांवड़ियों को समझा-बुझाकर उनका गुस्सा शांत किया। बैरिकेडिंग हटवाकर कांवड़ियों को डीजे सहित जाने दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि कांवड़ियों के दल को डीजे ले जाने से मना किया गया था। इस पर उन्हें आपत्ति जताई। इसके बाद बैरिकेडिंग हटवाकर रास्ता खुलवा दिया गया और उन्हें डीजे सहित जाने दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed