फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Kanwariya died due to vehicle collision in Lakhimpur Kheri

Lakhimpur Kheri: कांवड़ लेकर गोला जा रहे कांवड़िये को वाहन ने मारी टक्कर, लखनऊ ले जाते समय मौत

Sun, 21 Jul 2024 07:56 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 21 Jul 2024 07:56 PM IST
सार

लखीमपुर खीरी जिले के फरधान कस्बे में गोला जा रहे कांवड़िये को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। लखनऊ ले जाते समय उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन
Kanwariya died due to vehicle collision in Lakhimpur Kheri
बीरबल का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी के फरधान कस्बे में शनिवार की रात तीन बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से कांवड़िये की मौत हो गई। कांवड़िया कांवड़ लेकर गोला गोकर्णनाथ जा रहा था। अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया है।

विज्ञापन


सिंगाही थाना क्षेत्र के गांव एली निवासी विजय कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह अपने ताऊ बीरबल समेत अन्य लोगों के साथ ट्राली से कांवड़ लेकर गोला जा रहे थे। शनिवार की रात फरधान कस्बे में रात्रि विश्राम के लिए रुके थे। 
विज्ञापन


रात में करीब तीन बजे बीरबल गोला चलने के लिए तैयार होकर सड़क किनारे खड़े था। उसी समय एक तेज रफ्तार से आए वाहन से उनको टक्कर मार दी, जिससे बीरबल 45 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने बीरबल को सीएचसी फरधान में भर्ती कराया जहां पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने भी हालत में सुधार न होते देख लखनऊ रेफर कर दिया, जहां रास्ते में उसकी मौत हो गई। एसओ कौशल किशोर ने बताया कि भतीजे की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed