{"_id":"64cd479fc927b3b7ad015704","slug":"kanwariya-died-due-to-electrocution-while-repairing-the-generator-lakhimpur-news-c-120-1-sbly1008-3164-2023-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: जनरेटर ठीक करते समय करंट लगने से कांवड़िये की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: जनरेटर ठीक करते समय करंट लगने से कांवड़िये की मौत
विज्ञापन
बांकेगंज। थाना मैलानी क्षेत्र की बांकेगंज पुलिस चौकी अंतर्गत पसियापुर गांव में ट्रॉली में रखे जनरेटर को ठीक करते समय करंट लगने से एक कांवड़िये की मौत हो गई।
पसियापुर गांव के विजय का 30 वर्षीय पुत्र अमित शुक्रवार दोपहर गांव से कांवड़िया दल के साथ ट्रैक्टर-ट्रॉली से फर्रुखाबाद जिले के घटियाघाट से गंगा जल लेने जा रहा था। इस बीच ट्रॉली में रखे जनरेटर में आई खराबी को वह ठीक करने लगा। तभी वह अचानक जनरेटर में लगे तार के संपर्क में आ गया। करंट लगते ही वह बेहोश कर ट्रॉली पर गिर पड़ा। यह देख उसके साथी उसे इलाज के लिए बांकेगंज सीएचसी ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल पहुंची पुलिस ने शव का निरीक्षण करने के बाद परिजनों से जानकारी ली। अमित की मौत से दुखी परिजनों ने पुलिस से शव का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। इसके लिए थाना मैलानी पुलिस परिजनों की मान-मनौव्ल करने में जुटी है। थाना मैलानी के प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र गंगवार ने बताया कि परिजन युवक का पोस्टमार्टम न कराने की जिद कर रहे हैं। उन्हें समझाने-बुझाने की कोशिश की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मृत्यु के सही कारणों का पता चलेगा।
विज्ञापन
पसियापुर गांव में छह साल से घटियाघाट जाता है कांवड़िया दल
पसियापुर के ग्रामीणों ने बताया कि सावन माह में पिछले छह साल से गांव से कांवड़ियों का दल घटियाघाट से गंगा जल लेने जाता था। पैदल यात्रा कर पौराणिक गोला शिव मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक करने के बाद वापस गांव आते थे। अमित की मौत के बाद इस बार कांवड़ यात्रा स्थगित कर दी गई।