फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Kanhai was born in the middle of the night, greetings echoed from temples to home,Sri Krishna Janmashtami celebrated

आधी रात को जन्मे कृष्ण कन्हाई, मंदिरों से लेकर घर में गूंजी बधाई

Sun, 21 Aug 2022 12:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 21 Aug 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Kanhai was born in the middle of the night, greetings echoed from temples to home,Sri Krishna Janmashtami celebrated
फत्तेपुर के एक मंदिर मे राधा कृष्ण बने बच्चे - फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। कोरोना संक्रमण के दो साल बाद शुक्रवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम के साथ सामूहिक रूप से मंदिरों में मनाई गई। शुक्रवार की रात 12 बजते ही मंदिर से लेकर घरों में ‘नंद घर आंनद भयो जय कन्हैया लाल की’ से गूंजने लगे। मंदिरों और घरों में विधि विधान से लड्डू गोपाल का प्रकट दिवस मनाकर उनका भोग लगाकर भक्तों में प्रसाद वितरण हुआ।
विज्ञापन

भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव मानने के लिए पिछले कई दिन से तैयारियां चल रहीं थी। मंदिरों से लेकर जेल, कोतवाली एवं पुलिस लाइन स्थित मंदिरों का रंगरोगन कराकर रंग-बिरंगी लाइटों, झालरों और फूल पत्तियों की लड़ियों से सजाया गया। उधर, घरों में भी तैयारियां पूरी कर ली गईं। भगवान श्रीकृष्ण का जन्मदिन मनाने के लिए भक्तों ने दिन भर व्रत रखा। वही, शहर के मुड़िया महंत मंदिर में दिनभर उत्सव मनाने की तैयारी होती रही। शाम होते ही मंदिरों में श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया। शाम को मंदिरों की भव्य रौनक देखते ही बनती थी।
विज्ञापन

मुड़िया महंत मंदिर में तमाम धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रात के 12 बजते ही मंदिरों से लेकर घरों में श्रीकृष्ण का जन्म उत्सव मनाया जाने लगा। मंदिरों में शंख ध्वनि गूंजने लगी। हर तरफ नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की, हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की भजन गूंजने के साथ भक्तों ने लड्डू गोपाल को झूला झुलाया। इसके बाद भक्तों में प्रसाद वितरण हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुड़िया महंत मंदिर में 24 को मनाई जाएगी छठी
मिश्राना स्थित मुड़िया महंत मंदिर पुजारी पंकज कृष्ण शास्त्री ने बताया कि जन्माष्टमी के दिन से छह दिवसीय श्रीकृष्ण जन्मोत्सव शुरू हो जाता है। इस दौरान रोजाना झांकी के साथ भजन संध्या होगी। महोत्सव का समापन 24 अगस्त को भगवान श्रीकृष्ण की छठी मनाकर होगा। सुबह लड्डू गोपाल की छठी मनाई जाएगी और शाम छह बजे से कढ़ी चावल का विशाल भंडारा होगा। इसके बाद जन्मोत्सव का समापन होगा।

कोतवाली मे जन्माष्टमी पर सजी झांकी

कोतवाली मे जन्माष्टमी पर सजी झांकी- फोटो : LAKHIMPUR

कोतवाली सदर मे भजनो पर नृत्य करते कलाकार

कोतवाली सदर मे भजनो पर नृत्य करते कलाकार- फोटो : LAKHIMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed