{"_id":"695563f51e8f3cb7bb0717cd","slug":"kanha-cowshed-to-be-built-in-mohammadi-at-a-cost-of-rs-164-crore-approval-received-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1036-164842-2025-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: मोहम्मदी में 1.64 करोड़ से बनेगी कान्हा गोशाला, मिली मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: मोहम्मदी में 1.64 करोड़ से बनेगी कान्हा गोशाला, मिली मंजूरी
Wed, 31 Dec 2025 11:27 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Wed, 31 Dec 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
मोहम्मदी। छुट्टा पशुओं को संरक्षित करने के लिए मोहम्मदी नगर पालिका की ओर से 1.65 करोड़ की लागत से कान्हा गोशाला का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए मंजूरी मिल गई है।
जनपद में 146 से अधिक गोशाला हैं, जिसमें 35 हजार से अधिक पशु संरक्षित है। इसके बावजूद सड़कों पर खेतों में छुट्टा पशु घूमते हैं, जो लोगों के लिए आफत से कम नहीं हैं। मोहम्मदी विधायक के प्रयासों से क्षेत्र में एक और बड़ी गोशाला की स्वीकृति मिल गई है।
मोहम्मदी के मोहल्ला भानपुर बनवारी कांशीराम काॅलोनी के पास इस गोशाला का निर्माण कराया जाएगा। कान्हा गोशाला में करीब 400 से अधिक पशु को संरक्षित करने की क्षमता रहेगी। वैसे तो क्षेत्र में काफी पशु संरक्षित हैं। इसके बनने से संरक्षित होने वाले पशुओं की संख्या और बढ़ जाएगी। गोशाला निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया कराई जा रही है। टेंडर फाइनल होने के बाद निर्माण का रास्ता साफ हो जाएगा। 10 माह में निर्माण कार्य पूरा कराए जाने का लक्ष्य है।