फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Kandhaipur Episode: The voice came out with difficulty, tears told the pain

कंधईपुर प्रकरण: मुश्किल से निकली आवाज, आंसुओं ने बयां किया दर्द

Sat, 17 Jun 2023 12:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jun 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
Kandhaipur Episode: The voice came out with difficulty, tears told the pain
लखीमपुर खीरी। घर छोड़कर एक माह से यहां-वहां भटक रहे ग्रामीणों ने अपना दर्द बयां किया तो शब्द कम, आंखों से आंसू अधिक निकले। युवती सीमा ने रोते हुए कहा कि अब यह हालत हो गए हैं कि हमें मांगकर खाना पड़ रहा है। सड़कों पर रहते हैं। हमारी कोई मदद नहीं कर रहा।
विज्ञापन

उसने बताया कि कपड़े भी मांगकर पहन रहे हैं। कपड़े खरीदने को रुपये भी नहीं हैं। दर्द बताते समय सीमा के रुंधे गले से आवाज तो मुश्किल से निकल रही थी। आंखों से आंसू अधिक बह रहे थे। साथ में आई महिलाएं भी रो रहीं थीं। पुरुषों की आंखों में भी आंसू थे। बताया कि वह लोग बृहस्पतिवार को ही जिला मुख्यालय आ गए थे। बागों में और सड़क पर रह रहे थे।
विज्ञापन


छोटे बच्चों और बेटियों के साथ रहे भटक
दुष्यंत ने बताया कि विवाद के बाद से छोटे बच्चों और जवान बेटियों के साथ भटक रहे हैं। दूसरे पक्ष के लोग दो से ढाई हजार हैं तो इसका यह मतलब नहीं कि हमें गांव में रहने नहीं देंगे। हमारे 10 घर हैं। घरों से सब सामान लूट लिया। अनाज भी ले गए। नल तोड़कर उसमें पत्थर भर दिए हैं। हम लोग कहां जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ढुलमुल रवैए से बढ़ा विवाद, महकमे की फजीहत भी हुई
मैलानी के कंधईपुर में करीब एक माह से बवाल चल रहा था। युवक की आत्महत्या के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने आरख समाज के लोगों को घर से भगा दिया। इसकी सूचना भी थाना पुलिस को थी। गांव जाने के प्रयास पर विवाद भी हुआ लेकिन पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। इस विवाद ने 12 जून को बड़ा रूप ले लिया। मारपीट में पुलिस टीम पर भी हमला हुआ। ग्रामीणों से मारपीट करते हुए पुलिसकर्मियों की फोटो व वीडियो वायरल हुए। इससे पुलिस की खूब फजीहत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed