फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Kamhara team won the inaugural cricket match

Lakhimpur Kheri News: कैमहरा टीम ने जीता क्रिकेट का उद्घाटन मैच

Sun, 29 Jun 2025 11:54 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sun, 29 Jun 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
Kamhara team won the inaugural cricket match
मैच शुरू होने से पहले पिच देखते अंपायर और खिलाड़ी। संवाद
फरधान। क्षेत्र के गांव परसेहरा बुजुर्ग में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को कैमहरा और परसेहरा बुजुर्ग टीम के बीच उद्घाटन मैच खेला गया। कैमहरा ने परसेहरा बुजुर्ग को सात रनों हराकर पहली जीत दर्ज की।
विज्ञापन

परसेहरा बुजुर्ग गांव में रविवार से क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू हुआ। पहला मैच परसेहरा बुजुर्ग और कैमहरा गांव की टीमों के बीच खेला गया। मैच का शुभारंभ आर्मी से सेवानिवृत अनुराग सिंह ने किया। परसेहरा बुजुर्ग टीम के कप्तान जग्गा ने टॉस जीतकर पहले फिल्डिंग करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

कैमहरा टीम की शुरुआत अच्छी रही। टीम ने निर्धारित दस ओवर में आठ विकेट खोकर 79 रन बनाए। 80 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी परसेहरा बुजुर्ग टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। दूसरे ओवर में दस रनों के स्कोर पर एक ओपनर आउट हो गया। अयान और सईद भी दस दस रन बनाकर चलते बने। इसके बाद कोई भी खिलाड़ी देर तक नहीं टिक सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

परसेहरा बुजुर्ग की टीम निर्धारित दस ओवर में नौ विकेट पर 72 रन ही बना सकी। कैमहरा की टीम ने सात रनों से मैच जीत लिया। मैच में 24 रन बनाने वाले कैमहरा टीम के खिलाड़ी अरमान अली को मैन ऑफ द मैच से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed