फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Kalash Yatra of Shri Ganesh Mahotsav carried out with great pomp

Lakhimpur Kheri News: धूमधाम से निकाली गई श्रीगणेश महोत्सव की कलश यात्रा

Tue, 19 Sep 2023 12:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 19 Sep 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
Kalash Yatra of Shri Ganesh Mahotsav carried out with great pomp
कलश यात्रा निकालते श्रृद्धालु
पसगवां। श्रद्धालुओं ने कस्बे में सोमवार को श्री गणेश महोत्सव का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ किया। कलश यात्रा गाजे बाजे के साथ निकाली गई।
विज्ञापन

कलश यात्रा में भक्त उत्साह के साथ गणपति बप्पा मोरया, जय श्रीगणेश का जयघोष कर रहे थे। पुरुषों, बच्चों और महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कलश यात्रा श्रीराम जानकी मंदिर (अस्तल) से पैदल शारदा नहर पुल पहुंची। जहां से महिलाओं ने कलश में जल भरा और सभी भगवान श्रीगणेश के जयकारे लगाते हुए वापस श्रीराम जानकी मंदिर पहुंचे। यज्ञशाला में कलश रखे। कलश पूजन आचार्य अतुल कुमार शुक्ल ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न कराया, जबकि मुख्य यजमान श्रीकृष्ण गुप्ता, मीरा गुप्ता, उत्कर्ष शुक्ला, मोहित मिश्रा, राजीव शुक्ला और उत्सव कमेटी के सदस्य व ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed