फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Kailali DM removed after prisoner's death in a fight

Lakhimpur Kheri News: झगड़े में कैदी की मौत के बाद कैलाली के डीएम हटाए गए

Thu, 14 Aug 2025 11:00 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 14 Aug 2025 11:00 PM IST
विज्ञापन
Kailali DM removed after prisoner's death in a fight
धनगढ़ी (नेपाल)। धनगढ़ी के जिला कारागार में बीते सप्ताह कैदियों में झगड़ा होने के बाद एक कैदी की मौत हो जाने के मामले में गृह मंत्रालय ने कैलाली डीएम गोगन बहादुर हमाल का तबादला कर दिया है। उनको काठमांडो भेजा गया है और उनके स्थान पर दांग जिले के डीएम को कैलाली का डीएम बनाया गया है। घटना में जेलर को भी हटाकर दूसरे जेलर की नियुक्ति की गई है।
विज्ञापन


धनगढ़ी स्थित जिला कारागार में बंद कैदियों में बीते सप्ताह शुक्रवार आठ अगस्त की रात झगड़ा हो गया था। इसमें 47 कैदी घायल हो गए थे, जिनको धनगढ़ी के सेती प्रादेशिक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दौरान 40 वर्षीय भरत की मौत हो गई थी। जिला प्रशासन के सचिव शिवराज जोशी ने बताया कि घटना के बाद गृहमंत्री रमेश लेखक ने मामले में डीएम की लापरवाही पाई थी। आर कैलाली डीएम गोगन बहादुर हमाल का तबादला गृह मंत्रालय काठमांडो में कर दिया है। उनके स्थान पर दांग जिले के डीएम कृष्ध प्रसाद लम्साल को भेजा गया है। इसके अलावा कारागार जेल बसंत खत्री को भी हटाकर उनके स्थान पर जालंधर भुसाल को भेजा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed