फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Kaif XI won the semi-final

Lakhimpur Kheri News: कैफ इलेवन ने जीता सेमीफाइनल

Fri, 27 Jun 2025 11:12 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Fri, 27 Jun 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
Kaif XI won the semi-final
शगुन को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार देते आयोजक। संवाद
मझगईं। कस्बे के केन ग्रोवर्स मैदान पर खेले जा रहे मझगईं प्रीमियर लीग डे क्रिकेट टूर्नामेंट के दौरान शुक्रवार को दो मैच खेले गए। इसमें दोनों ही मैच कैफ इलेवन की टीम ने जीत लिए।
विज्ञापन

क्वार्टर फाइनल मुकाबला कैफ इलेवन व शगुन इलेवन के मध्य खेला गया। कैफ इलेवन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 12 ओवर में 137 रन बनाए। इसमें शगुन ने 52 रन का योगदान दिया। जैश मोहम्मद ने 18 रनों का योगदान दिया। कृष्णा इलेवन छह विकेट खोकर 68 रन ही बना सकी।
विज्ञापन

कैफ इलेवन ने क्वार्टर फाइनल मुकाबला जीत कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। 19 गेंदों में 52 रन बनाने व एक विकेट लेने वाले शगुन को मैन ऑफ द मैच बने।
इसके बाद पहला सेमीफाइनल मुकाबला कैफ इलेवन और बल्लीपुर के बीच खेला गया। इसमें कैफ इलेवन ने बल्लीपुर को हराकर मुकाबला जीता। कैफ इलेवन ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का निर्णय लिया। बल्लीपुर 116 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

117 रन का लक्ष्य लेकर उतरी कैफ इलेवन की टीम ने सात विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इसमें शगुन ने 31 रन व आफताब ने 21 रनों का योगदान दिया। ऑल राउंड प्रदर्शन करने वाले आफताब ने जहां 21 रन बनाए वहीं पांच विकेट भी झटके। उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed