फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Junior foreman found intoxicated by MD suspended after filing report

नशाकर हो रही थी ड्यूटी: परिवहन निगम के एमडी को नशे की हालत में मिले जूनियर फोरमैन, रिपोर्ट कर किया निलंबित

Sun, 04 Sep 2022 02:27 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोला गोकर्णनाथ (लखीमपुर खीरी)
अमर उजाला नेटवर्क, गोला गोकर्णनाथ (लखीमपुर खीरी) Published by: बरेली ब्यूरो Updated Sun, 04 Sep 2022 02:27 AM IST
सार

एमडी ने सहायक यातायात निरीक्षक जसकरन लाल वर्मा से फोरमैन का ब्रीथ एनालाइजर से टेस्ट कराया, जिसमें नशे की पुष्टि हुई। एमडी ने एआरएम जोगिंदर सिंह द्वारा जूनियर फोरमैन पर कोतवाली में रिपोर्ट कराकर निलंबित कर दिया।

विज्ञापन
Junior foreman found intoxicated by MD suspended after filing report
गोला रोडवेज डिपो का निरीक्षण करते प्रबंध निदेशक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के एमडी संजय कुमार ने शुक्रवार शाम को लखीमपुर खीरी के गोला रोडवेज डिपो का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मौके पर मौजूद जूनियर फोरमैन बृजेश चंद्र त्रिवेदी नशे की हालत में मिले।

विज्ञापन

एमडी ने सहायक यातायात निरीक्षक जसकरन लाल वर्मा से फोरमैन का ब्रीथ एनालाइजर से टेस्ट कराया, जिसमें नशे की पुष्टि हुई। एमडी ने एआरएम जोगिंदर सिंह द्वारा जूनियर फोरमैन पर कोतवाली में रिपोर्ट कराकर निलंबित कर दिया। इसके अलावा निरीक्षण के दौरान उन्होंने डिपो में गंदगी देख नाराजगी व्यक्त की।

विज्ञापन

एमडी ने कार्यशाला का निरीक्षण किया, उन्हें धुलाई प्लांट में तकनीकी खराबी मिली। वहीं अधिकारियों को व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। एमडी ने रोडवेज परिसर और शौचालयों की साफ-सफाई, टूटी नालियों का निर्माण करा कर नियमित साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। प्रबंध निदेशक ने क्षेत्रीय प्रबंधक अपराजित श्रीवास्तव को रोडवेज की व्यवस्थाएं शीघ्र दुरुस्त करने के कड़े निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed