फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Judicial limitation is also the responsibility of the advocate

न्यायिक मर्यादा भी अधिवक्ता का दायित्व

Sat, 22 Jan 2022 12:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jan 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Judicial limitation is also the responsibility of the advocate
लखीमपुर खीरी। जिला अधिवक्ता संघ के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि गोपाल नारायण मिश्र ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान उन्होंने न्याय प्रक्रिया की मान मर्यादा को संरक्षित रखने पर बल दिया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के कर्तव्य और जिम्मेदारियों की बात करते हुए उन्हें सामाजिक न्याय और न्याय प्रक्रिया के बीच समन्वय स्थापित करने की नसीहत दी।
विज्ञापन

राजेंद्र प्रसाद वाटिका में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में बार काउंसिल के पूर्व चेयरमैन गोपाल नारायण मिश्र ने मुख्य अतिथि के रूप में नवनिर्वाचित अध्यक्ष धर्मेंद्र शुक्ला और महामंत्री विश्व पाल वर्मा को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके साथ ही विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला जज मुकेश मिश्र, बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के मौजूदा सचिव अजय शुक्ला, एमएलसी परेश मिश्र, परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश कुलदीप सक्सेना रहे। नवनिर्वाचित अध्यक्ष धर्मेंद्र शुक्ला ने शपथ ग्रहण के बाद सभी अधिवक्ताओं को आश्वस्त किया कि उनके कार्यकाल में अधिवक्ताओं का सम्मान सुरक्षित रहेगा। महामंत्री विश्व पाल वर्मा ने बताया कि बार और बेंच के बीच समन्वय स्थापित रहेगा और अकारण स्ट्राइक नहीं रखी जाएगी।
विज्ञापन

आयोजन में विशिष्ट अतिथि डीएम महेंद्र बहादुर सिंह और एसपी संजीव सुमन ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई ज्ञापित करते हुए उम्मीद जताई कि पूर्व कार्यकारिणी की तरह अधिवक्ताओं का सहयोग आगे भी मिलता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शपथ ग्रहण कार्यक्रम का संचालन अजय पांडे और विश्व पाल वर्मा ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जंग बहादुर सिंह ने शपथ ग्रहण से पहले और शपथ ग्रहण के बाद धर्मेंद्र शुक्ल ने की। इस दौरान चुनाव अधिकारी रामनारायण त्रिवेदी, सच्चिदानंद मिश्र सहित चुनाव समिति के 30 सदस्यों को सम्मानित किया गया। वहीं, निवर्तमान कार्यकारिणी के सभी 14 पदाधिकारियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मान पत्र भेंट किए गया। इस दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता अवधेश दुबे, राज कुमार त्रिवेदी, ओम प्रकाश वर्मा, राकेश शुक्ला, उमेश प्रताप सिंह, राकेश मिश्र, शैलेंद्र सिंह गौड़, अनुराग तिवारी, विजय प्रताप सिंह सहित हजारों अधिवक्ता मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed