{"_id":"d29b9a8ce85d791d0dcff8c82045933f","slug":"joint-commissioner-ginain-problems-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्वाइंट कमिश्नर को गिनाईं समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ज्वाइंट कमिश्नर को गिनाईं समस्याएं
पलियाकलां
Updated Thu, 08 Jan 2015 06:05 PM IST
विज्ञापन
नगर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने यहां आए ज्वाइंट कमिश्नर व्यापार कर से भेंट कर व्यापारियों की समस्याएं गिनाते हुए ज्ञापन सौंपा।
ज्वाइंट कमिश्नर को दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि पलिया व्यापार कर कार्यालय में आए दिन सर्वर खराब होना बताकर व्यापारियों से नक्शे की फोटो कापी पर इंडोर्स कराने को कह दिया जाता है।
दूर-दराज क्षेत्रों से आए व्यापारियों को सर्वर चलने पर रसीद देने की बात कहकर टरका दिया जाता है। इसके अतिरिक्त व्यापारियों के रिफंड नहीं बनाए जाते और यदि बना भी दिए जाते हैं तो लखीमपुर भेज दिए जाते हैं। मांग की कि विलंब होने की दशा में व्यापारियों को ब्याज सहित रिफंड दिलवाने की व्यवस्था की जाए।
यह भी कहा कि कार्यालय में व्यापारियों के बैठने की भी कोई समुचित व्यवस्था नहीं है। उन्हें यह भी बताया गया कि व्यापारियों के पास स्टाफ होने पर आईटीसी कैरीओवर की जा रही है। ऐसी जांच का व्यापार मंडल विरोध करेगा। व्यापार मंडल ने इस संदर्भ का एक ज्ञापन भी उन्हें सौंपा।
विज्ञापन
ज्ञापन पर व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष मानिकचंद्र अरोड़ा, नगर अध्यक्ष अनूप मिश्रा, मंत्री चांद कुमार जैन, अनिल वर्मा, अमर गुप्ता, आशीष अग्निहोत्री, उदयवीर सिंह, बलराम गुप्ता, अखिलेश जायसवाल आदि पदाधिकारियों के हस्ताक्षर हैं।