फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Jingle Bell and church prayers Gunje

जिंगल बेल और प्रार्थनाओं से गूंजे चर्च

Sun, 25 Dec 2016 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी। Updated Sun, 25 Dec 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
Jingle Bell and church prayers Gunje
जन्मदिन - फोटो : अमर उजाला
जिले भर में श्रद्धा के साथ मनाया गया क्रिसमस पर्व
विज्ञापन

लोगों ने सेंटाक्लाज बनकर बच्चों को बांटे उपहार

 ईसामसीह का जन्मदिन क्रिसमस पूरे जिले में श्रद्धा और उल्लास केे साथ मनाया गया। शहर के गिरजाघर जिंगल बेल की ध्वनि से गूंजते रहे। निर्धारित समय पर विशेष प्रार्थना सभाओं का आयोजन किया गया। ईसाई समुदाय के लोगों ने केक  काटकर एक दूसरे को प्रभु ईशा मसीह के जन्मदिन की बधाइयां दीं। 
सिविल लाइंस स्थित चर्च में सैकड़ों लोगों ने असेंबली आफ गॉड में आयोजित विशेष प्रार्थना सभा में हिस्सा लिया। लोगों ने कैडिंल जलाई और केक काटकर खुशियां मनाई। चर्च परिसर में क्रिसमस मेला लगा। जिसमें खान पान से लेकर खेल खिलौने तक की दुकानें सजी रहीं। कई लोगों ने सेंटाक्लाज बनकर बच्चों को उपहार बांटे। मेन रोड स्थित चर्च को आकर्षक ढंग से सजाया गया। डॉन बास्को कालेज के चर्च में भी प्रार्थनासभा के बाद केक काटा गया।  
विज्ञापन

जिले में ईसाई समुदाय के लोगों की संख्या काफी कम होने के बावजूद पूरा शहर क्रिसमस के रंग में रंगा हुआ नजर आया। लोगों ने घरों में क्रिसमस पार्टी कर केक काटा और एक दूसरे को उपहार देकर ईसामसीह के जन्मदिन की बधाइयां दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बांकेगंज। कस्बा के विलवर्स चर्च में क्रिसमस धूमधाम से मनाया गया। चर्च को रंग-बिरंगी बिजली झालरों से सजाया गया। प्रार्थनासभा के आयोजन के बाद पास्टर अशोक कुमार ने केक काटकर भगवान यीशु का जन्मदिन मनाया। पास्टर ने लोगों को प्रभु यीशु से संबधित जानकारियां दी। माया संख्वार, राज बहादुर चौधरी, अभिषेक कुमार आदि लोग मौजूद रहे।

उचौलिया। प्रभु यीशु का जन्म दिवस क्रिसमस डे पनाहपुर में आधी रात को मेथोडिस्ट चर्च में धूमधाम से मनाया गया। गांव में बड़े दिन का मेला लगा। पनाहपुर स्थित मेथोडिस्ट चर्च में रेवरेन ईपी सिंह ने रात 12 बजे प्रभु यीशु का जन्मदिन गांव वालों के साथ मिलकर मनाया। चर्च में विशेष प्रार्थना सभा आयोजित की गई। रेवरेन ईपी सिंह ने गांव वालों से प्रभु के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। देश के विभिन्न हिस्सों से बहुत से लोग पनाहपुर में अपने रिश्तेदारों के यहां क्रिसमस मनाने आए। क्रिसमस के मौके पर गांव में चर्च के सामने मैदान में क्षेत्र का प्रसिद्ध बड़े दिन का मेला लगा। इसमें दूरदराज से आए हजारों लोगों ने शिरकत की।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed