{"_id":"612d20308ebc3e7a0d5b7ada","slug":"jholachap-did-horny-operation-middle-aged-died-lakhimpur-news-bly4579340136","type":"story","status":"publish","title_hn":"झोलाछाप ने किया हॉर्निया का ऑपरेशन, अधेड़ की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झोलाछाप ने किया हॉर्निया का ऑपरेशन, अधेड़ की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मामले की जानकारी पर गांव वालों ने झोलाछाप के अस्पताल में किया हंगामा
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने नोटिस देकर तीन दिन के अंदर मांगा जवाब
निघासन। गांव दुबहा में झोलाछाप ने मझगईं चौकी क्षेत्र के गांव गुलरा टांडा निवासी एक अधेड़ का हॉर्निया का ऑपरेशन कर दिया। ऑपरेशन के तुरंत बाद ही अधेड़ की मौत हो गई। नाराज परिजन ने डॉक्टर के खिलाफ अस्पताल में जमकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने झोलाछाप को नोटिस जारी कर तीन दिन के अंदर जवाब मांगा है।
सीएचसी अधीक्षक लालजी पासी ने बताया कि पलिया कोतवाली के मझर्गइं पुलिस चौकी क्षेत्र के गांव गुलरा टांडा निवासी लाली (50) को हॉर्निया की समस्या थी। उन्हें दिखाने के लिए निघासन क्षेत्र के गांव दुबहा निवासी झोलाछाप हरीश सैनी के पास रविवार की शाम को लेकर आए थे। बताया कि झोलाछाप ने रात करीब नौ बजे उसके हॉर्निया का आपरेशन कर दिया, जिसके पांच घंटे बाद ही लाली की मौत हो गई। मामले की जानकारी जब गांव वालों को हुई तो वह लोग दुबहा पहुंचे और जमकर हंगामा काटा।
सूचना पर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने झोलाछाप हरीश को नोटिस देते हुए तीन दिनों के अंदर जवाब मांगा है। उधर, पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। प्रभारी निरीक्षक डीके सिंह ने बताया कि तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
उधर, जांच के दौरान सीएचसी अधीक्षक ने बताया कि इसके पहले भी तीन मरीजों की हॉर्निया, हाइड्रोसील, बवासीर के ऑपरेशन से मौत हो चुकी है। उन्होंने बताया कि मंगलवार को एक महिला के कैंसर के ऑपरेशन के लिए पैसा जमा हो गया था। उसका भी ऑपरेशन होना था। हंगामा होते हुए देखकर झोलाछाप ने भर्ती अन्य मरीजों और दवाओं को दूसरी जगह भिजवा दिया। उधर, आरोपी हरीश का कहना है कि मरीज के परिवार वालों से तीन लाख रुपये देकर सुलह की बात चल रही है। कोई भी ऑपरेशन नहीं किया गया था।
गाल में गांठ का ऑपरेशन, हालत नाजुक
देवीदीन पुरवा निवासी सुनील कुमार ने बताया कि उनकी पत्नी प्रीती के गाल में गांठ थी। गांव दुबहा के झोलाछाप हरीश ने कुछ दिन इलाज करने के बाद उसका ऑपरेशन कर दिया। गाल का ऑपरेशन होने के बाद उसकी हालत नाजुक हो गई है। गाल और गर्दन पूरी तरह से सूजे हुए हैं। गंभीर अवस्था में उसे लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।