फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Jewellery and cash stolen by cutting window grill in the house

Lakhimpur Kheri News: मकान में लगी विंडो ग्रिल काटकर जेवरात व नकद की चोरी

Thu, 22 May 2025 12:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 22 May 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
Jewellery and cash stolen by cutting window grill in the house
रमियाबेहड़। पढ़ुआ थाना क्षेत्र गांव बिच्छूली में मंगलवार की रात मकान में लगी विंडो की ग्रिल काटकर करीब पांच लाख रुपये के जेवरात व नकद की चोरी की गई। पीड़ित ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

गांव बिच्छूली निवासी सहायक अध्यापक मेवालाल की पत्नी मधुमती ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि मकान की उत्तर दिशा में लगी विंडो की ग्रिल काटकर मंगलवार रात चोर घर में घुस गए। कमरे में रखी एक अलमारी से 19 हजार रुपए व दूसरी अलमारी से तीन जोड़ी झुमकी, सोने का लॉकेट, एक चेन, एक जोड़ी नथुनी और मांग टीका समेत लगभग पांच लाख रुपये के जेवरात चोरी किए गए। उन्होंने बताया कि गर्मी की वजह से सभी परिजन छत पर सो रहे थे। घटना की जानकारी सुबह उठने पर हुई। पढ़ुआ थानाध्यक्ष पुष्पराज कुशवाहा ने बताया जांच के लिए पुलिस की टीम मौके पर गई थी। अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed