{"_id":"62bf471253beac21ba6b8934","slug":"jcb-moves-to-make-drains-free-from-encroachment-lakhimpur-news-bly4900097200","type":"story","status":"publish","title_hn":"नालों को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए चली जेसीबी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नालों को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए चली जेसीबी
विज्ञापन
कुवंर खुशवक्तराय मार्केट के बाहर अतिक्रमण हटाती जेसीबी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अधिकारियों ने मेन रोड के दुकानदारों को दी तीन दिन में खुद अतिक्रमण हटाने की मोहलत
लखीमपुर खीरी। अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत शुक्रवार को आर्य समाज मंदिर के सामने से हमदर्द तिराहे तक नालियों से पक्का अतिक्रमण हटवाया गया। इस दौरान सदर एसडीएम सहित पालिका प्रशासन मौजूद रहा।
सदर एसडीएम श्रद्धा सिंह की मौजूदगी में नगर पालिका की जेसीबी ने कचहरी रोड पर आर्य समाज मंदिर के सामने खुशवक्त राय मार्केट की दुकानों का पक्का अतिक्रमण नालियों से हटवाया। साथ ही आर्यकन्या इंटर कॉलेज के रास्ते के दुकानदारों को नालियां दो दिन में खाली करने की चेतावनी दी। इसके अलावा मेन रोड पर के दुकानदारों को भी नालो का अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। एसडीएम ने कहा कि निर्धारित दिनों में अतिक्रमण न हटाने पर पालिका हटवाकर जुर्माना वसूल करेगी।
मेन रोड के दुकानदारों को नाले पर से अतिक्रमण हटाने के लिए कुछ दिन की मोहलत दी गई है। व्यापारी इस दौरान खुद ही अपना अतिक्रमण हटा लें। समय सीमा बीतने के बाद जेसीबी से अतिक्रमण हटवाया जाएगा।
विज्ञापन
- श्रद्धा सिंह, एसडीएम सदर