फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Jawan dies under suspicious circumstances at SSB Gadnian Headquarters

एसएसबी गदनियां मुख्यालय पर जवान की संदिग्ध हालात में मौत

Fri, 17 Jun 2022 12:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jun 2022 12:04 AM IST
विज्ञापन
Jawan dies under suspicious circumstances at SSB Gadnian Headquarters
Jawan dies under suspicious circumstances at SSB Gadnian Headquarters
कुछ भी बोलने से बच रहे एसएसबी के अधिकारी
विज्ञापन

पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया
पलियाकलां। 39वीं वाहिनी एसएसबी गदनियां मुख्यालय पर तैनात एक जवान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है। उधर, एसएसबी के अधिकारी इस संबंध में चुप्पी साधे हैं।
एसएसबी 39वीं वाहिनी में तैनात 35 वर्षीय चंद्रशेखर राव पुत्र वीरा स्वामी निवासी सीरकाकुलम (आंध्र प्रदेश) से अभी कुछ दिन पहले ही मुख्यालय पर आया था। बृहस्पतिवार को वह अचेतावस्था में मैदान में पड़ा दिखाई दिया, जिसके बाद अन्य जवानों द्वारा उसको देखा गया और आनन-फानन में उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने उसे देखा तो मृत घोषित कर दिया। अस्पताल लाने वाले जवानों ने सूचना उच्चाधिकारियों को दी। जवान की मौत किन कारणों से हुई है इसका पता नहीं चल सका है। उधर घटना के बाद एसएसबी जवानों की भीड़ अस्पताल में लग गई।
विज्ञापन

एसएसबी जवानों ने बताया कि चंद्रशेखर मुख्यालय में सफाईकर्मी के पद पर तैनात था और अभी दो दिन पहले ही शेरगांव से तबादला होकर गदनियां मुख्यालय आया था। इस बारे में जब एसएसबी कमानडेंट पराग सरकार का फोन लगाया गया तो उनका फोन स्विच ऑफ मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed