फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Jal Jeevan Mission revived with a drop of budget

Lakhimpur Kheri News: बजट की बूंद से जिंदा हुआ जल जीवन मिशन

Wed, 22 Apr 2026 11:20 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Wed, 22 Apr 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
Jal Jeevan Mission revived with a drop of budget
फूलेबहड़ क्षेत्र के लौकिहा इब्राहिमपुर में कार्य करते हुए मजदूर। स्रोत ग्रामीण
लखीमपुर खीरी। बजट की बूंद से जिंदा हुआ जल जीवन मिशन अब जिले में रफ्तार पकड़ चुका है। लंबे समय से धन के अभाव में रुकी पड़ीं योजनाओं को पूरा कराने के लिए शासन से बजट मिलना शुरू होते ही विभाग ने अधूरे कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाना शुरू कर दिया है, ताकि लोगों को शुद्ध पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके।
विज्ञापन

अधिकारियों के अनुसार, पहले चरण में 90 से 95 प्रतिशत तक पूरी हो चुकीं 484 परियोजनाओं को प्राथमिकता पर पूरा कराया जाएगा। इन कार्यों के पूरा होने से कम समय में बड़ी संख्या में गांवों में जलापूर्ति शुरू हो सकेगी।
विज्ञापन

जल निगम ग्रामीण के अधिशासी अभियंता इंजीनियर मनोज कुमार मौर्या ने बताया कि जिले में कुल 1692 राजस्व गांव हैं, जिनमें 139 गांवों में पहले से पेयजल योजनाएं संचालित हैं। वर्तमान में 1553 गांवों में 904 परियोजनाओं पर एनसीसी और वीटीएल संस्थाएं काम कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

परियोजनाओं के तहत 942 नलकूप, 942 पंप हाउस, 11534 किलोमीटर पाइपलाइन, 922 ओवरहेड टैंक और 5,64,407 नल कनेक्शन का लक्ष्य निर्धारित है। इसके सापेक्ष अब तक 939 नलकूप, 869 पंप हाउस, 14468 किलोमीटर पाइपलाइन, 484 ओवरहेड टैंक और 5,32,669 नल कनेक्शन का कार्य पूरा किया जा चुका है।
मौजूदा समय में 1017 गांवों में नियमित जलापूर्ति हो रही है। शेष गांवों में बजट के अभाव में कार्य अधूरे थे, लेकिन अब धन मिलने से काम तेजी से कराया जा रहा है।

अधिशासी अभियंता ने बताया कि जल जीवन मिशन के सभी कार्य दिसंबर 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए नियमित निगरानी की जा रही है और प्रयास है कि समय से पहले ही योजनाओं को पूर्ण कर लिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed