फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Jal Jeevan Mission has consumed crores of rupees, but hopes for water remain thirsty

Lakhimpur Kheri News: करोड़ों रुपये पी गया जल जीवन मिशन, पानी की उम्मीदें फिर भी प्यासी

Sun, 07 Dec 2025 11:08 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sun, 07 Dec 2025 11:08 PM IST
विज्ञापन
Jal Jeevan Mission has consumed crores of rupees, but hopes for water remain thirsty
अलीगंज में निर्माणाधीन पानी की टंकी। संवाद
लखीमपुर खीरी। जिले के लोगों को शुद्ध जल उपलब्ध कराने के लिए शुरू की गई जल जीवन मिशन योजना करोड़ों रुपये पी चुकी है। फिर भी पानी की उम्मीदें प्यासी हैं। कहीं ओवरहेड टैंक का निर्माण अधूरा है तो कुछ जगह मोटर फुंकने से ग्रामीणों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। मौजूदा समय में बजट का टोटा होने से निर्माणाधीन काम भी अटके हुए हैं।
विज्ञापन

विभागीय आंकड़ों के मुताबिक, जिले में 904 परियोजनाओं का काम होना है। घर-घर पानी पहुंचाने के लिए 11,534 के सापेक्ष अब तक 11519 किलोमीटर पाइप लाइन बिछाई जा चुकी है। जिले में 926 ओवरहैंड टैंक के सापेक्ष 430 बन चुके हैं और 560532 घरों के सापेक्ष 528070 कनेक्शन दिए गए। दावा है कि 750 गांवों में पेयजल की आपूर्ति हो रही है। जनपद में रविवार को जलजीवन मिशन के कार्यों की पड़ताल की गई, जिसकी स्थिति काफी खराब मिली।
विज्ञापन

सदर ब्लाॅक की ग्राम पंचायत खम्हौल, सेमरई, कोरैया, राजेपुर में काम पूरा न होने से लोगों को पानी नसीब नहीं हो पाया। मैगलगंज के खखरा की टंकी छह माह से बंद है। जेई अभय यादव ने बताया कि तार चोरी होने से दिक्कत आई है। बरबर के भौंनापुर, मझगईं के त्रिलोकपुर व इससे जुड़े बेलाकलां, भगवंतनगर, गुलरा टांडा, बबौरा, चौरी गांव के लोग शुद्ध पानी के इंतजार में हैं। अलीगंज में दो वर्ष से पेयजल आपूर्ति नहीं हो पाई। अवर अभियंता अभिषेक ने बताया कि बजट न होने से काम अटके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

संपूर्णानगर के सिंगाही खुर्द के बिहारी काॅलोनी वार्ड नौ में गन्ना सोसाइटी के आगे एवं वृंदावन काॅलोनी वार्ड के साथ बिजली घर के पास वाले वार्ड में 15 सालों से पानी नहीं पहुंचा। भीखमपुर में ढाई साल बाद भी पानी टंकी का काम नींव भरने तक ही हो सका है।
प्रधान विमलेश कुमारी, मनोज कुमार, विमल मिश्रा, संपति कुमार ने बताया कि जिम्मेदार इस ओर ध्यान नहीं देते। बेहजम के रुकनापुर, पिपरा उद्यान, कुसभरिया, चंदन लालपुरवा में भी पानी का संकट है। ममरी रोशन नगर में ओवरहेड टैंक शो-पीस बनकर रह गए तो वहीं कैमा का ओवरहेड टैंक अब भी अधूरा है। गांव के संतोष कुशवाहा, सर्वेश गुप्ता ने मामले में लापरवाही बताई।
-----------
पुनर्भू ग्रंट में पाइप लाइन कई जगह से टूटी


गोला गोकर्णनाथ। बांकेगंज ब्लाॅक की नौ मजरों वाली ग्राम पंचायत पुनर्भूग्रंट में 344.400 लाख रुपये खर्च हुए, लेकिन ग्रामीणों को शुद्ध जल नसीब नहीं हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि 13086 मीटर पाइप लाइन बिछाकर 1406 घरों को कनेक्शन दिए गए। आलम यह है कि पाइप लाइन कई जगह टूटी है, जब पानी छोड़ा जाता है तो वह बहता है। संवाद
----------------
मोटर फुंकने से जलापूर्ति बाधित
बिजुआ। पल्हनापुर में पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने व मोटर फुंकने से जलापूर्ति बाधित है। जिम्मेदारों ने अब तक मोटर की मरम्मत नहीं कराई। ग्रामीणों का आरोप है कि जिम्मेदार इस समस्या पर ध्यान नहीं दे रहे। संवाद

-------------
ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल देने का पूरा प्रयास किया जा रहा है, लेकिन बजट न मिलने से निर्माण कार्य पूरे नहीं हो पा रहे हैं। हालांकि काफी गांवों को शुद्ध पेयजल पहुंचाया जा चुका है।
-अविनाश गुप्ता, एक्सईएन, ग्रामीण जल निगम

अलीगंज में निर्माणाधीन पानी की टंकी। संवाद

अलीगंज में निर्माणाधीन पानी की टंकी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed