फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Jail gate outpost in-charge suspended for indecency with youth

Lakhimpur Kheri News: युवक से अभद्रता पर निलंबित हुए जेल गेट चौकी प्रभारी

Sun, 23 Jul 2023 11:50 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jul 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
Jail gate outpost in-charge suspended for indecency with youth
लखीमपुर खीरी। वाहन चेकिंग के समय युवक से अभद्रता करना जेल गेट चौकी प्रभारी को महंगा पड़ा। युवक की शिकायत पर एसपी ने चौकी प्रभारी को निलंबित कर दिया। चेकिंग के समय मौजूद दो आरक्षियों को थाना हाजिर किया गया है।
विज्ञापन

बताया जा रहा कि दो दिन पहले जेल गेट चौकी प्रभारी दुर्गेश कुमार नौरंगाबाद के पास वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी समय एक बाइक सवार युवक गुजरा। आरक्षियों ने हेलमेट न होने की बात कहकर उसे रोक लिया।
विज्ञापन

बताते हैं कि इस पर युवक ने भी आरक्षियों से बिना हेलमेट चलने की बात कही और वीडियो बनाने लगा। इस बात से नाराज जेल गेट चौकी प्रभारी ने उसके साथ मारपीट की। युवक की शिकायत पर एसपी ने चौकी प्रभारी दुर्गेश कुमार को निलंबित कर दिया। सीओ सदर संदीप सिंह ने बताया कि चालान में अभद्रता करने पर चौकी प्रभारी को निलंबित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्रवाई छिपाने में जुटे रहे अधिकारी
जिले के पुलिस अधिकारियों का अजब हाल है। कार्रवाई और एसआई के स्थानांतरण की सूचना छिपाने की भरसक कोशिश की गई। जेल गेट चौकी प्रभारी के निलंबन की सूचना भी पीआरओ सेल ने सार्वजनिक नहीं की। युवक कौन था और कहां विवाद हुआ, यह जानकारी भी अधिकारियों ने नहीं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed