{"_id":"69ab1a6c3aabd1da290bd913","slug":"jackal-mauls-women-leopard-kills-cattle-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-169744-2026-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: सियार ने महिलाओं को नोचा, तेंदुए ने मवेशी मारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: सियार ने महिलाओं को नोचा, तेंदुए ने मवेशी मारे
Fri, 06 Mar 2026 11:48 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Fri, 06 Mar 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
ममरी/निघासन। जिले के ग्रामीण इलाकों में जंगली जानवरों की हलचल बढ़ने से दहशत का माहौल है। ममरी क्षेत्र में चारा काटने गई तीन महिलाओं पर सियार ने हमला कर उन्हें घायल कर दिया, जबकि निघासन क्षेत्र में तेंदुए ने घर में घुसकर कुत्ते और खेत के बंगले में बंधी बछिया को मार डाला।
ममरी क्षेत्र के गांव अयोध्यापुर में कठिना नदी के पास गन्ने के खेत में चारा काटने गई 50 वर्षीय मर्रो देवी, 60 वर्षीय कलावती और 45 वर्षीय बेहसा देवी पर गन्ने में छिपे सियार ने हमला कर दिया। महिलाओं के शोर मचाने पर आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीण लाठियां लेकर दौड़े और सियार को भगाया। घायल महिलाओं को उपचार के लिए गोला सीएचसी भेजा गया। घटना की सूचना महेशपुर रेंज के वन कर्मियों को दे दी गई है।
निघासन के गोविंदपुर फार्म में बृहस्पतिवार रात तेंदुआ एक घर में घुस आया और पालतू कुत्ते को दबोचकर गन्ने के खेत की ओर ले गया। इसी रात पास के लुधौरी गांव निवासी सालिकराम के खेत में बने बंगले में बंधी बछिया को भी तेंदुए ने मार डाला।
विज्ञापन
सुबह ग्रामीणों को घटनास्थल के पास खेत में तेंदुए के पंजों के निशान मिले, जिससे उसकी मौजूदगी की पुष्टि हुई। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई। ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने और गश्त बढ़ाने की मांग की है।
वन दरोगा अखिलेश रावत ने बताया कि सालिकराम के खेत के पास पिंजरा लगाया जा रहा है और क्षेत्र में लगातार निगरानी की जा रही है।