{"_id":"69a718d0f243bf3dc9067e81","slug":"its-holi-the-city-is-immersed-in-the-joy-of-the-festival-of-colours-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1009-169617-2026-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: होली है... रंगों के पर्व पर मस्ती में डूबा शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: होली है... रंगों के पर्व पर मस्ती में डूबा शहर
Tue, 03 Mar 2026 10:52 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Tue, 03 Mar 2026 10:52 PM IST
विज्ञापन
सोमवार रात गोला रोड पर कृष्णा टॉकीज के सामने होलिका दहन कार्यक्रम के दौरान रंग गुलाल उड़ाते लोग
लखीमपुर खीरी। शहरभर में जगह-जगह होलिका दहन के साथ लोगों पर पर्व का उल्लास छाया रहा।
परिवारों के साथ महिलाएं, पुरुष और बच्चे बड़ी संख्या में कार्यक्रमों में शामिल हुए। शहर के कृष्णा टॉकीज के सामने सोमवार देर रात होलिका दहन का अलग ही माहौल देखने को मिला। यहां होलिका में अग्नि प्रज्वलित करने से पहले लोगों को चाट और ठंडाई वितरित की गई।
इसके बाद युवाओं ने होली के फिल्मी गीतों पर जमकर नृत्य किया और एक-दूसरे को गुलाल लगाया। इसी तरह जुलाहा बाजार और मिश्राना चौराहा पर भी उत्साह देखने को मिला। रंगों और उमंग के बीच पूरे शहर में होली का पर्व पारंपरिक और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
शाम ढलते ही रंगों की मस्ती शुरू । सोमवार रात होलिका दहन के बाद मंगलवार को रंगों की होली खेलने की तैयारी थी, लेकिन ग्रहण के कारण दिन में लोगों ने रंग खेलने से परहेज किया। धार्मिक मान्यताओं के चलते सुबह से ही शहर में शांति का माहौल रहा और बाजारों व मोहल्लों में रंगों की चहल-पहल कम दिखाई दी। संकटा देवी मंदिर परिसर में दिखा उत्साह का रंगीन नजारा :
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। होलिका दहन से पहले सोमवार रात शहर के संकटा देवी मंदिर परिसर का दृश्य बेहद उत्साहपूर्ण रहा। सोमवार देर शाम बड़ी संख्या में युवा मंदिर परिसर में एकत्र होना