फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   It was expensive to teach collectively, report filed

सामूहिक रूप से पढ़ाना पड़ा महंगा, रिपोर्ट दर्ज

Thu, 10 Sep 2020 01:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2020 01:36 AM IST
विज्ञापन
It was expensive to teach collectively, report filed
गोला गोकर्णनाथ (लखीमपुर खीरी)। कोरोना कोविड-19 संकटकाल में एक मौलाना को सामूहिक रूप से बच्चों को पढ़ाना महंगा पड़ गया। किसी व्यक्ति ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। जिस पर मौलाना के खिलाफ कोरोना गाइड लाइन उल्लंघन के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

कोरोना संकटकाल में जहां एक ओर स्कूल, कॉलेज, शैक्षणिक संस्थान बंद रखने के निर्देश हैं, वहीं थाना फूलबेहड़ क्षेत्र के गांव अग्गरपुर निवासी मौलाना हसीब कोतवाली क्षेत्र के गांव कंचनपुर में बच्चों को तालीम देने पहुंच गए। किसी व्यक्ति ने सामूहिक रूप से बच्चों को पढ़ाते हुए उनका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया, जिस पर डीएम ने संज्ञान लेते हुए एसडीएम गोला को मामले की जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

एसडीएम अखिलेश यादव के निर्देश पर पुलिस ने मामले की जांच कर बच्चों को सामूहिक रूप से तालीम देने वाले मौलाना हसीब के खिलाफ कोविड -19 के नियमों का उल्लंघन करने पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सामूहिक रूप से बच्चों को पढ़ाते हुए वीडियो वायरल होने की जानकारी पर डीएम के निर्देश पर जांच की गई थी। मामला सही पाए जाने पर मौलाना हसीब के खिलाफ कोविड नियमों के उल्लंघन के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। जो भी इस संक्रमण काल में गाइड लाइन का उल्लंघन करता पाया जाएगा, उस पर भी कार्रवाई होगी।
-अखिलेश यादव, एसडीएम, गोला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed