फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   It took high tension line connecting the coil current

हाईटेंशन लाइन का तार जोड़ते समय लगा करंट 

Sun, 17 Apr 2016 10:13 PM IST
ब्यूरो धौरहरा।
ब्यूरो धौरहरा। Updated Sun, 17 Apr 2016 10:13 PM IST
विज्ञापन
It took high tension line connecting the coil current
- फोटो :

विज्ञापन
- संविदाकर्मी बुरी तरह झुलसा, जिला अस्पताल में भर्ती 
थाना ईसानगर क्षेत्र में हाईटेंशन लाइन का तार जोड़ते समय अचानक लाइन में बिजली आ गई, जिससे खंभे पर चढ़ा संविदाकर्मी करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से जल गया। संविदाकर्मी को करंट लगने की सूचना पर गांव में अफरातफरी मच गई। मिस्त्री को जलता हुआ देखकर नीचे खड़ा उसका दूसरा साथी वहां से भाग खड़ा हुआ। इस बीच बुरी तरह जलने के बाद मिस्त्री नीचे गिर गया, बाद में ग्रामीणों ने काफी मशक्कत कर आग बुझाई और उसे एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया। 

सिसैया कलां निवासी माना धौरहरा उपकेंद्र में संविदाकर्मी के रूप में काम करता है। बीते एक महीने से ईसानगर के गांव बिरौवा की बिजली लाइन कटी होने पर रविवार की दोपहर वह फाल्ट सही करने गया था। बताते हैं कि संविदाकर्मी ने उपकेंद्र पर फोन करने करके पांच मिनट तक बिजली सप्लाई काटने के लिए कहा। जिसके बाद वह टूटे हुए तार को जोड़ने लगा। इस बीच पांच मिनट बीतने के तुरंत बाद उपकेंद्र से बिजली सप्लाई बहाल कर दी गई। जिससे संविदाकर्मी बुरी तरह से जल गया। इस संबंध में एसडीओ धर्मेंद्र आनंद ने बताया कि माना को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। बिजली लाइन जोड़ने में कहां चूक हुई, इसकी जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed