{"_id":"68530f52893fa79ccb060536","slug":"it-started-raining-no-railing-was-built-on-the-rapta-bridge-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-148466-2025-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: बारिश होने लगी, रपटा पुल पर नहीं बनी रेलिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: बारिश होने लगी, रपटा पुल पर नहीं बनी रेलिंग
Thu, 19 Jun 2025 12:41 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Thu, 19 Jun 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
अवर अभियंता ब्रजेश कुमार के साथ रपटा पुल का निरीक्षण करते बीडीओ जयेश कुमार सिंह।संवाद
- फोटो : रजावली में हादसे के बाद खड़ी दुर्घटनाग्रस्त बस।
निघासन। बारिश शुरू हो गई है, लेकिन ढखेरवा खालसा गांव स्थित सरजू नदी पर बने रपटा पुल पर सुरक्षा रेलिंग अब तक नहीं बनी है। जिलाधिकारी दुर्गाशक्ति नागपाल ने पुल पर सुरक्षा रेलिंग लगाने और कटाव भरने के लिए ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को करीब 7.50 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की थी।
बरसात से पहले यहां सुरक्षा इंतजामों को परखने के लिए बुधवार को बीडीओ जयेश कुमार सिंह ने तकनीकी टीम के साथ मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। उन्होंने पाया कि पुल के किनारे नदी के कटाव वाले हिस्से को पाटकर वहां खड़ंजा डाल दिया गया है, लेकिन सुरक्षा रेलिंग का कार्य अब तक शुरू नहीं हो पाया है। उन्होंने इस संबंध में रिपोर्ट तैयार कर जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी को भेज दी है, ताकि आगे की कार्रवाई की जा सके।
उन्होंने बताया कि सुरक्षा रेलिंग के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं। जल्द ही काम शुरू कराया जाएगा, जिससे लोगों की आवाजाही सुरक्षित हो सके।