{"_id":"6859938305826795a101fa55","slug":"it-rained-at-night-it-was-hot-all-day-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1011-148825-2025-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: रात में हुई बारिश, पूरा दिन रही उमस भरी गर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: रात में हुई बारिश, पूरा दिन रही उमस भरी गर्मी
Mon, 23 Jun 2025 11:18 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Mon, 23 Jun 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
सोमवार को कुछ इस तरह छाए रहे बादल। संवाद
लखीमपुर खीरी। रविवार रात हल्की बारिश के बाद सोमवार को दिन चढ़ने के साथ मौसम और भी गर्म हो गया। पूरा दिन उमस भरी गर्मी ने लोगों को सताया। दिन में बीच-बीच में निकली तेज धूप भी लोगों के लिए आफत बनी रही। बीच-बीच में बादल भी छाए रहे। तेज हवा ने कुछ राहत पहुंचाई। मौसम विभाग ने आज और कल बारिश और बिजली चमकने के साथ तेज हवा चलने की संभावना को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है।
भीषण गर्मी की वजह से पारा चढ़ा हुआ है। गर्मी से राहत के लिए लोग जोरदार बारिश का इंतजार कर रहे हैं। मौसम विभाग ने भी दो दिन भारी वर्षा, बिजली चमकने के साथ तेज हवा चलने की संभावना को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।
रविवार रात बादल छाए रहे। बारिश हुई तो लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलने की आस जगी। हालांकि सुबह से ही धूप निकल आई। तेज धूप व उमस भरी गर्मी ने पारा बढ़ाया तो अधिकतम तापमान 36 डिग्री, जबकि न्यूनतम पारा 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन में बीच-बीच में बादल छाए और हवा चली, लेकिन उमस भरी गर्मी से लोगों का राहत नहीं मिली। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, मंगलवार व बुधवार को बिजली चमकने के साथ बारिश होने की संभावना है।