{"_id":"60fc678d8ebc3e58383f5dbb","slug":"isc-icse-result-lakhimpur-news-bly454211623","type":"story","status":"publish","title_hn":"12वीं में आतिफ और 10वीं में तृशा रही टॉपर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
12वीं में आतिफ और 10वीं में तृशा रही टॉपर
विज्ञापन
पलिया के सेंट ऐन स्कूल से 12वीं के जिला टॉपर आतिफ को मिठाई खिलाकर जश्न मनाते परिजन।
- फोटो : LAKHIMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। आईएससी (12वीं) एवं आईसीएसई (10वीं) का परीक्षा परिणाम शनिवार की शाम घोषित हुआ। 10वीं में भीरा के विवेकानंद एकेडमी की छात्रा तृशा गोयल 98.2 प्रतिशत एवं 12वीं में सेंट एन कॉलेज पलिया के छात्र आतिफ आलम 99.5 प्रतिशत अंक पाकर जिले के टॉपर बने, जबकि 10 वीं लखीमपुर के लखनऊ पब्लिक स्कूल के छात्र स्वयं गर्ग 98 प्रतिशत अंक लाकर दूसरे नंबर पर रहे। बिना परीक्षा हुए मिले अंकों को लेकर अधिकतर छात्र छात्राएं असंतुष्ट दिखे।
आईएससी एवं आईसीएसई का रिजल्ट शनिवार को घोषित होने की सूचना से छात्र छात्राओं से लेकर उनके अभिभावक और शिक्षक इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। शनिवार को रिजल्ट जारी होते ही स्कूलों में छात्रों का जमावड़ा लगने लगा। हर छात्र बिना परीक्षा के मिले अंकों को जानने के लिए उत्सुक थे। रिजल्ट को देेखकर कुछ छात्र खुश तो वहीं अधिकतर असंतुष्ट दिखे। छात्रों का कहना था कि पेपर होते तो नंबर और अच्छे मिलते। जबकि कुछ का कहना था कि पेपर होने पर भले ही नंबर कम मिलते मगर, उननसे आत्म संतुष्टि मिलती। क्योंकि वह हमारी मेहनत का नतीजा होता था। उन नंबरों से हम अपनी बौद्धिक क्षमता का आकलन कर सकते थे। मगर, कोरोना ने सब पर पानी फेर दिया।
----
तृशा बनना चाहती हैं सीए
पलियाकलां। भीरा के विवेकानंद एकेडमी की 10वीं में जिला टॉप करने वाली छात्रा तृशा गोयल का कहना है कि इस बार कोविड-19 को लेकर जो भी सरकार की तरफ से व्यवस्थाएं की गईं थी। फिलहाल तो ठीक थीं लेकिन जब तक परीक्षा न हो तब तक परीक्षाफल में भी कुछ न कुछ कमी रहती है। तृष्णा भविष्य में सीए बनना चाहती हैं। उनका कहना है कि माता-पिता और गुरुजन के अलावा महात्मा गांधी उनके आदर्श हैं। उनकी इस कामयाबी से पिता गोविद गोयल फूले नहीं समा रहे हैं।
विज्ञापन
-
आतिफ जेई बनकर करना चाहते हैं देश की सेवा
सेंट ऐन कॉलेज पलिया के जिले में टॉप करने वाले 12वीं के छात्र आतिफ आलम का कहना है कि कोविड की वजह से परीक्षाएं नहीं हुईं। जिसका मलाल तो है ही लेकिन मजबूरी भी थी। सरकार ने जो किया सही था। उनका कहना है कि वह भविष्य में आईआईटी कर जेई बनकर देश सेवा करना चाहते हैं। उन्होंने बताया कि उनके टीचर उनके आदर्श हैं।
---
प्रतिभावान विद्यार्थियों से बातचीत
मोहल्ला बहादुर नगर निवासी एलपीएस के 10वीं के छात्र स्वयं गर्ग के पिता सराफा व्यापारी हैं। स्वयं ने बताया उनके आदर्श प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं। भविष्य में स्वयं सिविल सर्विस में जाने चाहते हैं।
.
संतोष नगर कॉलोनी एलपीएस की 10वीं की छात्रा रिषिका अग्रवाल के पिता सौरभ अग्रवाल व्यापारी हैं। रिषिका ने बताया उनका पसंदीदा खेल बैडमिंटन है। साइना नेहवाल उनकी आदर्श हैं।
.
संतोषनगर कॉलोनी निवासी वृंदा अग्रवाल के विनय अग्रवाल व्यापारी हैं। वृंदा ने बताया कि बताया वह डॉक्टर बनकर समाज सेवा करना चाहती हैं। उनकी आदर्श मदर टेरेसा हैं।
.
अयोध्या पुरी निवासी एलपीएस के 12वीं के छात्र कुशाग्र पांडे के पिता अनूप कुमार पांडे बेसिक में शिक्षक हैं। कुशाग्र ऐरो स्पेस इंजीनियर बनना चाहते हैं। इनके आदर्श मिसाइल मैन एपीजे अब्दुल कलाम हैं।
.
टीचर्स कॉलोनी निवासी एलपीएस की 12वीं की छात्रा आरुषि अग्रवाल के पिता पुनीत अग्रवाल व्यापारी हैं। आरुषि बीटेक करना चाहती हैं। बताती हैं उनकी आदर्श मदर टेरेसा हैं। .
.
अमृतापुर निवासी एलपीएस के 12वीं के छात्र हरमन सिंह के पिता इकबाल सिंह पेशे से किसान हैं।
हरमन सिंह ने बताया कि उनके आदर्श क्रिकेटर विराट कोहली हैं। हरमन सिंह सिविल सर्विस में जाना चाहते हैं।
----
टॉप टेन लिस्ट आईसीएसई कक्षा-10
1. तृशा गोयल- 98.2 - विवेकानंद एकेडमी भीरा
2. स्वयं गर्ग- 98- एलपीएस लखीमपुर
2. अमनदीप कौर खिंदरा- 98- इंडियन एकेडमी पलिया
3. रिषिका अग्रवाल-97.6- एलपीएस लखीमपुर
4. वृंदा अग्रवाल-97.4- एलपीएस लखीमपुर
5. वेदांत बाथम-97.2 - एलपीएस लखीमपुर
5. सिया श्रीवास्तव-97.2- एलपीएस लखीमपुर
5.रविसरन श्रीवास्तव-97.2- एलपीएस लखीमपुर
6. हरलीन कौर- 97 - इंडियन एकेडमी पलिया
6. वैष्णवी वर्मा - 97- इंडियन एकेडमी पलिया
6. सुहानी मोदनवाल- 97 - इंडियन एकेडमी पलिया
6. खुशी गुलाटी-97- एलपीएस लखीमपुर
6.शुभी यादव-97-एलपीएस लखीमपुर
7. दिव्यांश रस्तोगी- 96.8- एलपीएस लखीमपुर
8. गार्गी ग्रेसी सिंह-96.2- एलपीएस लखीमपुर
9. सुधीर सिंह राना- 96 - इंडियन एकेडमी पलिया
10. आयुष राना- 95- इंडियन एकेडमी पलिया
10. सिमरन कौर- 95- इंडियन एकेडमी पलिया
10. दीपजोत सिंह- 95 - इंडियन एकेडमी पलिया
10. प्राची कुमारी चंद्रा- 95- इंडियन एकेडमी पलिया
10. रजत कुमार- 95- कैंब्रिज पब्लिक स्कूल पलिया
-
आईएससी -12 वीं के टॉप टेन
1. आतिफ आलम- 99.5- सेंट ऐन कॉलेज पलिया
2. खुशप्रीत कौर- 98.7 - गुरुकुल एकेडमी पलिया
3. स्नेहा अग्रवाल- 98.5 - सेंट ऐन कालेज पलिया
3. सिमरन गुप्ता- 98.5 - गुरुकुल एकेडमी पलिया
3. आयुष शर्मा-98.5- एलपीएस लखीमपुर
4- भूमिका सिंह- 98.2 - गुरुकुल एकेडमी पलिया
4. कुशाग्र पांडे-98.2- एलपीएस लखीमपुर
5. यशनूर कौर- 98 - गुरुकुल एकेडमी पलिया
6. अनुज वर्मा- 97.7 - गुरुकुल एकेडमी पलिया
6. सौरभ शुक्ला- 97.7- गुरुकुल एकेडमी पलिया
6. तनमीत कौर - 97.7 - गुरुकुल एकेडमी पलिया
6. पार्थ मेहरोत्रा- 97.7-एलपीएस लखीमपुर
7. हरमन सिंह-97.2-एलपीएस लखीमपुर
8. अभिनव पटेल-96.7- एलपीएस लखीमपुर
9. अंशिका पुरी- 96.2- एलपीएस लखीमपुर
10. खुशी बंसल-96-एलपीएस लखीमपुर

पलिया भीरा के विवेकानंद एकेडमी की 10 वीं टॉपर तृशा गोयल को मिठाई खिलाकर जश्न मनाते माता-पिता।- फोटो : LAKHIMPUR