फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Irrigation crisis: Both branches of the Sharda Canal are dry

सिंचाई संकट: शारदा नहर की दोनों शाखाएं सूखी

Mon, 20 Apr 2026 11:42 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Mon, 20 Apr 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
Irrigation crisis: Both branches of the Sharda Canal are dry
सूखी हरदोई ब्रांच शारदा नहर। संवाद।
उचौलिया। क्षेत्र से निकली शारदा नहर की लखनऊ और हरदोई शाखा में कई दिनों से पानी न आने से किसानों को सिंचाई में भारी दिक्कत हो रही है। इससे गन्ने और साठा धान की फसल प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

हरदोई ब्रांच शारदा नहर किरियारा इब्राहिमपुर, बचिगावां, बरनैया और रामपुर ग्रंट ग्राम पंचायत के किसानों की सिंचाई का मुख्य साधन है, जबकि लखनऊ ब्रांच बढैया, छोलाबारी, सिसोरा और मछेछा गांवों के किसानों के लिए सहारा है। किसानों का कहना है कि काफी समय से नहर में पानी नहीं छोड़ा गया, जिससे फसलें सूखने लगी हैं। नहर के किनारे खेत होने के कारण कई किसानों ने ट्यूबवेल भी नहीं लगवाए हैं।
विज्ञापन

बढैया निवासी महबूब जैदी ने बताया कि डीजल की किल्लत के बीच नहर में पानी न आने से सिंचाई करना मुश्किल हो गया है। बरनैया निवासी निशान सिंह ने कहा कि पानी न आने से गन्ने की फसल को नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेई सत्येंद्र वर्मा ने बताया कि लखनऊ शाखा शारदा नहर में पानी मंगलवार तक आ जाएगा, जबकि हरदोई शाखा में एक सप्ताह बाद पानी छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed