{"_id":"650ddfda63a777320c0ded84","slug":"investigation-lasted-for-three-days-204-school-vehicles-found-unfit-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1003-6291-2023-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: तीन दिन चली जांच, 204 स्कूली वाहन मिले अनफिट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: तीन दिन चली जांच, 204 स्कूली वाहन मिले अनफिट
विज्ञापन
फिटनेस के लिए एआरटीओ कार्यालय पहुंचे वाहन
लखीमपुर खीरी। जिले में 16 से 19 सितंबर तक चली स्कूली वाहनों की जांच में 204 वाहन अनफिट मिले हैं। सभी वाहन संचालकों को एआरटीओ ने नोटिस जारी किया है। इनकी सूची थानों को भेजते हुए अनफिट वाहनों का संचालन बंद करने को कहा है।
खीरी में 816 स्कूली वाहन पंजीकृत हैं। इनमें छोटे-बड़े सभी वाहन शामिल हैं। स्कूली वाहनों की जांच और फिटनेस को लेकर स्कूली संचालकों को आए दिन निर्देश जारी किए जाते हैं। लेकिन इसका असर नहीं दिख रहा है। पिछले दिनों परिवहन आयुक्त के निर्देश पर 16 से 19 सितंबर तक जिले में चले स्कूली वाहनों की जांच में 204 वाहन मानक के अनुरूप नहीं पाए गए।
इन पर कार्रवाई के लिए परिवहन आयुक्त चंद्र भूषण सिंह ने एसपी को पत्र भेजा है। पत्र में कहा कि 16 से 19 सितंबर तक जिले के स्कूली वाहनों की जांच में 204 स्कूली वाहन अनफिट मिले। उन्होंने इन वाहनों की सूची सभी थानों में भेजकर अनफिट स्कूली वाहनों के संचालन को प्रतिबंधित किए जाने को कहा। एआरटीओ को अनफिट स्कूली वाहनों की सूची एसपी को मुहैया कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
अनफिट वाहन संचालकों को नोटिस जारी किया गया है। कई की पंजीकरण अवधि भी पूरी हुई है। फिटनेस कराने की जगह वाहन चालक अलग-अलग तर्क दे रहे हैं। सभी 204 अनफिट वाहनों पर कार्रवाई की जा रही है।
-आलोक कुमार, एआरटीओ प्रशासन