फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Investigation into attempted theft at Bank of Baroda is a shoddy affair

Lakhimpur Kheri News: बैंक ऑफ बड़ौदा में चोरी के प्रयास की जांच में खानापूरी

Tue, 21 Oct 2025 11:49 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Tue, 21 Oct 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
Investigation into attempted theft at Bank of Baroda is a shoddy affair
मैगलगंज। बैंक ऑफ बड़ौदा में शनिवार रात हुए चोरी के प्रयास के 36 घंटे बाद फिंगर एक्सपर्ट टीम मौके पर पहुंची। औपचारिकता निभाते हुए कुछ मिनटों में ही नमूने संकलित कर वापस भी लौट गई, जबकि फिंगर प्रिंट जांच के नियमों के अनुसार घटनास्थल को प्रतिरक्षित (सील) किया जाना आवश्यक होता है, ताकि कोई छेड़छाड़ न हो सके। बिना किसी प्रतिरक्षण के टीम का जांच कर लौटना पुलिस और फॉरेंसिक विभाग की भूमिका पर सवाल खड़े कर रहा है।
विज्ञापन


शनिवार देर रात चोरों ने बैंक की खिड़की काटकर भीतर घुसने का प्रयास किया था। इसी दौरान रात्रि गश्त पर मौजूद सिपाही लोकेंद्र और होमगार्ड अनुज दीक्षित की सक्रियता से बड़ी वारदात बच गई। चोरों का पीछा करते समय होमगार्ड अनुज को चोट भी आईं। इसका फायदा उठाकर चोर अंधेरे का सहारा लेकर भाग गए। घटना के बाद पुलिस ने चोरों की शिनाख्त के लिए फॉरेंसिक टीम को बुलाया। टीम 36 घंटे बाद पहुंची। इस बीच घटनास्थल पर कई लोगों की आवाजाही भी हो चुकी थी। इससे नमूना एकत्र करने की प्रक्रिया पर सवाल उठने लगे हैं।
विज्ञापन

थाना प्रभारी मैगलगंज रविंद्र कुमार पांडे ने बताया कि फॉरेंसिक टीम को बुलवाकर कुछ नमूने एकत्र किए गए हैं। प्रारंभिक जांच में ऐसा प्रतीत होता है कि चोर बदायूं क्षेत्र के हो सकते हैं। क्षेत्राधिकारी मितौली जितेंद्र सिंह परिहार ने कहा कि घटना के बाद टीम को तत्काल सूचना दी गई थी, लेकिन तकनीकी कारणों से देरी हुई। टीम ने कुछ महत्वपूर्ण नमूने एकत्र किए हैं। पुलिस की कई टीमें आरोपियों की तलाश में लगी हैं। जल्द ही चोरों की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed