{"_id":"6aeccaefc7b6a8fec60c180e","slug":"intekhab-will-now-become-a-support-for-farmers-in-selling-paddy-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-189177-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: धान बेचने में अब इंतखाब बनेगा किसानों का सहारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: धान बेचने में अब इंतखाब बनेगा किसानों का सहारा
Thu, 05 Nov 2026 11:59 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Thu, 05 Nov 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
सरकारी केंद्र पर होती खरीद। संवाद
लखीमपुर खीरी। सरकारी धान खरीद के लिए ऑनलाइन सत्यापन में आ रही दिक्कतों से परेशान किसानों को अब राहत मिलेगी। किसान इंतखाब के आधार पर भी सत्यापन करा सकेंगे।
नाम में गड़बड़ी होने या ऑनलाइन रिकॉर्ड का मिलान न होने पर लेखपाल से पुष्टि कराकर धान की तौल करा सकेंगे। शासन से आदेश मिलने के बाद यह व्यवस्था शुरू की गई है। बृहस्पतिवार को शहर की राजापुर मंडी में बनाए गए केंद्रों पर किसान धान की तौल कराते नजर आए।
पिछले कुछ दिनों से सरकारी धान खरीद के लिए किसानों के रजिस्ट्रेशन और सत्यापन में दिक्कत आ रही थी। इससे किसान परेशान थे और खरीद प्रभावित होने की आशंका थी। किसानों का कहना था कि ऑनलाइन सत्यापन के दौरान कहीं ''अनएबल टू सर्वे'' दिख रहा था तो कहीं धान की जगह दूसरी फसल दर्ज मिल रही थी। कई जगह नाम में अंतर होने से भी सत्यापन नहीं हो पा रहा था। किसानों ने जिस रकबे में धान की फसल का पंजीकरण कराया था, ऑनलाइन सत्यापन में उस रकबे पर फसल का मिलान नहीं हो रहा था।
विज्ञापन
डिप्टी आरएमओ नमन पांडेय ने बताया कि जिले के 90 प्रतिशत किसानों की फार्मर आईडी बन चुकी हैं। कुछ तकनीकी दिक्कतें आ रही थीं, जिन्हें दूर करने का काम अंतिम चरण में है। अब इंतखाब के आधार पर भी सत्यापन कराया जा रहा है। नाम में कोई दिक्कत होने पर किसान लेखपाल से सत्यापन कराकर धान की तौल करा सकते हैं।