{"_id":"61bcdfe6cd2f2443782157d8","slug":"instructions-to-strictly-curb-women-crimes-lakhimpur-news-bly469523825","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला अपराधों पर सख्ती से अंकुश लगाने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला अपराधों पर सख्ती से अंकुश लगाने के निर्देश
विज्ञापन
पुलिस लाइन सभागार में क्राइम मीटिंग लेते एसपी।
एसपी ने मासिक अपराध समीक्षा में पुलिस अधिकारियों को दिए निर्देेेश
लखीमपुर खीरी। एसपी संजीव सुमन की अध्यक्षता में शुक्रवार को पुलिसकर्मी सम्मलेन एवं मासिक अपराध गोष्ठी हुई, इस दौरान पुलिसकर्मियों की व्यक्तिगत/ विभागीय समस्याएं सुुनी गईं। उन्होंने संज्ञान में आए प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।
अपराधों की समीक्षा के दौरान एसपी ने महिला संबंधी अपराधों को नियंत्रित करने के लिए प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश थानाध्यक्षों व प्रभारी निरीक्षकों को दिए हैं। आगामी क्रिसमस डे एवं नववर्ष के दृष्टिगत मानक के अनुरूप सुरक्षा के व्यापक प्रबंध सुनिश्चित करने के संबंध में भी निर्देश दिए गए। आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष रुप से संपन्न कराने के लिए की जा रही तैयारियों की समीक्षा करते हुए समस्त कार्यों को समयबद्ध रुप से संपन्न करने के निर्देश दिए।
एसपी संजीव सुमन ने रिजर्व पुलिस लाइन का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान जीडी कार्यालय, कैश कार्यालय, क्वार्टर गार्ड, आरओ प्लांट, मेस, आरटीसी बैरक, शस्त्रागार आदि का निरीक्षण कर शस्त्रों के व्यवस्थित रखरखाव एवं नियमित साफ-सफाई करने का आदेश दिया।
विज्ञापन
क्वार्टर गार्ड के निरीक्षण के दौरान गार्ड ड्यूटी पर नियुक्त पुलिसकर्मियों की सतर्कता एवं मुस्तैदी का परीक्षण किया गया। परिसर स्थित बैरक का निरीक्षण कर साफ-सफाई के लिए एवं आवश्यक मरम्मत कराने के निर्देश दिए। साथ ही परिवहन शाखा के वाहनों का निरीक्षण कर परिवहन शाखा प्रभारी को वाहनों के समुचित रखरखाव के निर्देश दिए।