फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Inspire Award Scheme: 11th and 12th class students can also avail the benefits

इंस्पायर अवार्ड योजना: 11वीं व 12वीं के विद्यार्थी भी ले सकेंगे लाभ

Fri, 01 Aug 2025 11:44 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Fri, 01 Aug 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
Inspire Award Scheme: 11th and 12th class students can also avail the benefits
लखीमपुर खीरी। इंस्पायर अवार्ड योजना के लिए अब 11वीं और 12वीं तक के छात्र-छात्राएं भी पात्र होंगे। अभी तक इसका लाभ छह से 10 तक के ही विद्यार्थियों को ही मिल रहा था। इसके तहत चुने गए मॉडलों पर 10 हजार रुपये की धनराशि शासन से दी जाती है। इस बार आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर है।
विज्ञापन

डीआईओएस विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि विज्ञान व प्रौद्योगिकी विभाग भारत सरकार की इंस्पायर अवार्ड मानक योजना के तहत सरकारी और निजी विद्यालयों के छात्र-छात्राओं से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। विद्यार्थी विज्ञान से संबंधित आइडिया दे सकेंगे। इसके बाद मॉडलों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी।
विज्ञापन

स्थानीय स्तर पर आयोजित होने वाली प्रदर्शनी में बेहतर मॉडल को चुनकर उसे मंडल स्तर पर भेजा जाएगा। इस बार विभाग ने 11वीं और 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों से भी आइडिया मांगे गए हैं, जबकि पहले कक्षा दसवीं तक के विद्यार्थी ही आवेदन कर सकते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आवेदन करने के लिए विद्यार्थियों को https://inspireawardsdst.gov.in पर जाना होगा। आवेदन के दौरान उत्पन्न होने वाली किसी भी समस्या के समाधान के लिए लखनऊ कार्यालय में तैनात मंडलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार के मोबाइल नंबर 9415012946 पर दोपहर 12 से शाम चार बजे तक संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed